By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर रेलवे अलर्ट, डीआरएम आशीष जैन ने माघ मेला स्टेशनों का किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > उत्तर प्रदेश > पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर रेलवे अलर्ट, डीआरएम आशीष जैन ने माघ मेला स्टेशनों का किया निरीक्षण
WhatsApp Image 2026 01 03 at 7.43.59 PM
उत्तर प्रदेशप्रयागराज

पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर रेलवे अलर्ट, डीआरएम आशीष जैन ने माघ मेला स्टेशनों का किया निरीक्षण

Avinash
Last updated: January 3, 2026 8:08 pm
Avinash
Published: January 3, 2026
Share
SHARE

वाराणसी | पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी मंडल श्री आशीष जैन ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बनारस–प्रयागराज रामबाग रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माघ मेला यात्रियों की सुचारु आवाजाही एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर झूंसी, प्रयागराज रामबाग, रामनाथपुर, भीटी एवं हंडिया खास रेलवे स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया।

advertisement
WhatsApp Image 2026 01 03 at 7.43.59 PM 1
पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर रेलवे अलर्ट, डीआरएम आशीष जैन ने माघ मेला स्टेशनों का किया निरीक्षण 16

निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक झूंसी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहाँ उन्होंने वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन यार्ड, मेला यात्रियों हेतु बनाए गए अस्थायी आश्रय शिविर, स्टाफ कैंटीन, भोजनालय, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, वाटर हाइड्रेंट, अग्निशामक यंत्र, मोबाइल यूटीएस, प्राथमिक उपचार केंद्र सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को निरंतर कार्यशील एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

advertisement

झूंसी स्टेशन यार्ड के निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने माघ मेला विशेष ट्रेनों के लिए स्टेबलिंग लाइनों में खड़े रेकों की सुरक्षा एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने तथा यार्ड क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए।

advertisement
WhatsApp Image 2026 01 03 at 7.43.59 PM
पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर रेलवे अलर्ट, डीआरएम आशीष जैन ने माघ मेला स्टेशनों का किया निरीक्षण 17

इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक अपने निरीक्षण विशेष यान से प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहाँ उन्होंने यात्री आश्रय, प्रतीक्षालय, पैदल उपरिगामी पुल, टिकट काउंटर (यूटीएस एवं पीआरएस), स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश-निकास मार्गों सहित परिचालन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि माघ मेला के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

डीआरएम ने मेला अवधि में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री आश्रय केंद्रों, टिकट काउंटरों एवं प्रवेश-निकास मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कंट्रोल रूम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संभावित भीड़ को देखते हुए स्टेशन परिसर एवं पैसेंजर होल्डिंग एरिया में साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ माघ मेला विशेष गाड़ियों के संचालन, रेक हैंडलिंग, शंटिंग, वाशिंग लाइन, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन तथा आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा कर समुचित कार्ययोजना तैयार की गई।

WhatsApp Image 2026 01 03 at 7.44.00 PM 1
पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर रेलवे अलर्ट, डीआरएम आशीष जैन ने माघ मेला स्टेशनों का किया निरीक्षण 18

इसके पूर्व डीआरएम ने रामनाथपुर, भीटी एवं हंडिया खास रेलवे स्टेशनों का भी निरीक्षण किया, जहाँ स्टेशन पैनल रूम, यात्री सुविधाएं, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्लेटफॉर्म की स्थिति एवं बढ़ती यात्री संख्या के प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री एस. रामकृष्णन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्री आयुष कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान सहित मंडल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 01 03 at 7.44.00 PM 2
पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर रेलवे अलर्ट, डीआरएम आशीष जैन ने माघ मेला स्टेशनों का किया निरीक्षण 19
गाजीपुर में रोडवेज परिसर में लगा विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों ने कराई जांच
गाजीपुर: बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी समेत तीन की मौत, ग्रामीणों ने किया जाम
बिना घूस 9 लाख सरकारी नौकरियां, पारदर्शी भर्ती का रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री योगी
युवक पर फायरिंग मामले में 4 के खिलाफ केस दर्ज
संजय निषाद के तीखे सवाल, बोले- मुख्य आरोपी का क्यों नहीं हुआ एनकाउंटर?
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2026 01 07 at 6.19.08 PM
गाजीपुर

यूनियन बैंक ने संपत्ति नीलाम कर दिलाया कब्जा

Avinash
Avinash
January 7, 2026
पति पर अवैध संबंध और मारपीट का आरोप, विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई FIR
गाजीपुर में दो होटलों पर गंभीर आरोप, छात्र नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
दिव्यांगजनों को कंबल वितरण में अनियमितता, प्रशासन पर उदासीनता के गंभीर आरोप
नाबालिग से गैंगरेप के मामले में तीन दोषियों को सजा, मुख्य आरोपी को उम्रकैद, दो को 20-20 साल की सजा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?