By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
गाजीपुरHomeउत्तर प्रदेशदेश

विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप

Avinash
Last updated: June 5, 2026 4:38 am
Avinash
Published: June 3, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। बिंदु होटल के मालिक आलोक राय उर्फ डब्ल्यू राय के बड़े पुत्र विनीत राय की हत्या के बाद जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध और कथित राजनीतिक संरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। आलोक राय ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की हत्या में नामजद कटरा गैंग को सत्ताधारी नेताओं का संरक्षण प्राप्त है।उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा सदस्य डॉ. संगीता बलवंत के पति डॉ. अवधेश बिंद परोक्ष रूप से गैंग को संरक्षण देते हैं तथा कई मामलों में आरोपितों को बचाने का प्रयास किया गया है। वहीं, घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने भी मामले में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने और प्रशासनिक निष्क्रियता की जांच कराने की मांग की है।

advertisement

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे बिंदु होटल के मुख्य द्वार पर विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कटरा गैंग के कथित सरगना शंकर पांडेय, आलोक दुबे, सोनू यादव, कमलेश चौधरी समेत तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डीआईजी वैभव कृष्ण ने आरोपितों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।आलोक राय का आरोप है कि वर्ष 2023 और 2024 में उनके होटल पर कई बार हमला और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शंकर पांडेय के कथित अवैध मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी की है। पत्र में कुछ पुलिसकर्मियों पर गिरोह के सरगना से मिलीभगत का आरोप भी लगाया गया है।

advertisement

सोशल मीडिया पर शंकर पांडेय की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी प्रसारित हो रहे हैं। इनमें एक तस्वीर में वह राज्यसभा सदस्य डॉ. संगीता बलवंत को बुके भेंट करते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, इन तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।वहीं, डॉ. अवधेश बिंद ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि डॉ. संगीता बलवंत के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, जिनमें शंकर पांडेय भी मौजूद था। उन्होंने कहा कि उन्हें उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी नहीं थी।डॉ. अवधेश बिंद ने विनीत राय की हत्या को दुखद घटना बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस चाहे तो उनके मोबाइल फोन की जांच कर सकती है। मामले की जांच जारी है।

advertisement

सादात के तिसड़ा ग्राम सभा में ग्राम चौपाल आयोजित, महिलाओं को मिशन शक्ति व सरकारी योजनाओं की जानकारी
गाजीपुर: बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप, करंट से संविदाकर्मी की गई जान
दुर्गा मन्दिर पर भंडारा सम्पन्न
गाजीपुर में सो रहे अधेड़ की बेरहमी से हत्या, चेहरे को कूचकर उतारा मौत के घाट
विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत‘‘ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का  हुआ शुभारम्भ  
TAGGED:ghazipurRajya Sabha MP's Husbandup policeUttar PradeshVineet Rai MurderVineet Rai Murder CaseVineet Rai Murder Case: Rajya Sabha MP's Husband Accused of Patronizing Katra Gang
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20261008 WA0234
गाजीपुर

सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, चार वांछित आरोपित गिरफ्तार

Sonu sharma
Sonu sharma
October 8, 2026
गाजीपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर 200 महिलाओं को दिया गया कृषि प्रशिक्षण
लायंस क्लब एवं भाजपा रोहनिया मंडल ने किया कंबल वितरण का आयोजन
गाजीपुर में मिशन शक्ति 6.0 के तहत जागरूकता रैली, DM-SP ने दिखाई हरी झंडी
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप, एफआईआर दर्ज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?