गाजीपुर। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के बैनर तले पंचायत सहायकों ने बुधवार को ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने वर्तमान 6000 रुपये मानदेय को बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने, स्थायी सेवा नियमावली लागू करने और अन्य सुविधाएं देने की मांग की।यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 15 जून को लखनऊ के ईको गार्डेन में प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष राजकमल, साक्षी सिंह, प्रियंका यादव, अनुश्री मिश्रारवि कुमार सहाय, गुंजा देवी, सहित अनेक पंचायत सहायक उपस्थित रहे।



