By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
    गाजीपुर में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय
    गाजीपुर में मेडिकल स्टोरों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर का औचक निरीक्षण, कई दुकानों को नोटिस
    August 12, 2026
    UPI लेनदेन पर शुल्क से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर
    UPI पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, लोकसभा से बिल पास; जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर
    August 7, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: बहन की हत्या, मोहर्रम की पहली तारीख को मिला इंसाफ, दहेज हत्याकांड में पति-देवर को 10-10 साल का सजा
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > बहन की हत्या, मोहर्रम की पहली तारीख को मिला इंसाफ, दहेज हत्याकांड में पति-देवर को 10-10 साल का सजा
1509778321120025488139298
गाजीपुर

बहन की हत्या, मोहर्रम की पहली तारीख को मिला इंसाफ, दहेज हत्याकांड में पति-देवर को 10-10 साल का सजा

Sonu sharma
Last updated: June 16, 2026 7:13 pm
Sonu sharma
Published: June 16, 2026
Share
SHARE
1509778321120025488139298
बहन की हत्या, मोहर्रम की पहली तारीख को मिला इंसाफ, दहेज हत्याकांड में पति-देवर को 10-10 साल का सजा 14
1509845773317777112629338

गाजीपुर। दहेज हत्या के एक चर्चित मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या के मामले में जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडे की अदालत ने पति और देवर को दोषी करार देते हुए 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। खास बात यह है कि जिस बहन की हत्या मोहर्रम के दिनों में हुई थी, उसे इंसाफ भी मोहर्रम की पहली तारीख को मिला है। इस बात की जानकारी मृतका के भाई मुफिज खान ने की है। इस दौरान उन्होंने न्यायालय को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथदरअसल गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर अटवा गांव में वर्ष 2023 में हुई दहेज हत्या के मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय की अदालत ने आरोपी पति मुस्ताक और देवर इश्तियाक को दोषी पाते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। इस बात की पुष्टि शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में सुमुप्ता की शादी बड़े धूमधाम से मुस्ताक के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी गई। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों का आरोप है कि दो लाख रुपये देने के बावजूद अतिरिक्त रकम की मांग जारी रही। 30 जुलाई 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों में सुमुप्ता की मौत हो गई। मृतका के भाई जहीरूद्दीन ने नोनहरा थाने में मृतका बहन के पति व देवर समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर पति मुस्ताक और देवर इश्तियाक के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह पेश किए गए। गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय ने बताया कि न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला दिया है। अदालत का फैसला आने के बाद मृतका के भाई मुफिज खान ने बताया कि मेरी बहन को आज इंसाफ मिला है। दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया गया और आखिरकार उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस की निष्पक्ष विवेचना, सरकारी वकीलों की प्रभावी पैरवी और न्यायालय के फैसले से हमें न्याय मिला है। पीड़ित परिवार ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की विवेचना व शासकीय अधिवक्ता की पैरवी से बहन को न्याय मिला है।

advertisement
डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, आरोपी रविंद्र बिंद को उम्रकैद
पूर्णिमा पर आयोजित मेले में उमड़ा जनसैलाब, रावण वध होते ही गूंजा ‘जय श्रीराम’ का घोष
लेखपाल पर युवक ने ईट से किया हमला, हमले में लेखपाल का सिर फूटा
TSCT पदाधिकारियों का गाज़ीपुर में भव्य स्वागत, माँ कामाख्या के दरबार में टेका माथा
विनीत राय हत्याकांड पर गरमाई राजनीति, गाजीपुर पहुंचे अजय राय
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

वेलफेयर क्लब बौद्धिक प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

Sonu sharma
Sonu sharma
January 5, 2025
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 700 करोड़ की जमीन खाली
गाजीपुर में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधिपति महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान की पूर्णाहुति, शिष्य श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
बागीचे में पेड़ पर रस्सी के सहारे  मिला अधेड़ का शव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?