गाजीपुर। उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपद के राजकीय गेस्ट हाउसों / सभागर कक्ष में दिनांक 25.08.2026 को महिला जनसुनवाई/समीक्षा बैठक आयोजित कार्यक्रम सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त क्रम में जनपद में दिनांक 25.08. 2026 को महिलाओं से सम्बन्धित महिला विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता चौपाल एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रग की जानी है।जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी ने अवगत कराया है कि जनपद गाजीपुर महिलाओं से सम्बन्धित महिला विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता चौपाल एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम हेतु मा० सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में दिनांक 25.08.2026 को निरीक्षण भवन / गेस्ट हाऊस, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, जनपद गाजीपुर में जनसुनवाई / समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी।


