By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे DM अनुपम शुक्ला, छात्रों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे DM अनुपम शुक्ला, छात्रों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं
1003075342 1536x691 1
गाजीपुर

जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे DM अनुपम शुक्ला, छात्रों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं

Sonu sharma
Last updated: September 3, 2026 7:49 pm
Sonu sharma
Published: September 3, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, गाजीपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, प्रयोगशालाओं एवं भोजनालय का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 12 में अध्यापक द्वारा पढ़ाए जा रहे गणित के प्रश्न को उपस्थित विद्यार्थियों द्वारा ब्लैक बोर्ड पर हल कराकर विद्यार्थियों की समझ एवं विषय के प्रति उनकी पकड़ को परखा। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि आप सभी को आगे की पढ़ाई करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है तथा ऐसा कार्य करना है जिससे अपने परिवार के साथ-साथ देश और जनपद का भी नाम गौरवान्वित हो।जिलाधिकारी ने विद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों को जानने के लिए शिकायत एवं सुझाव बॉक्स लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थी अपनी समस्याओं को आसानी से विद्यालय प्रशासन तक पहुंचा सकें। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को संत रविदास जी के जीवन एवं उनके विचारों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को उनके जीवन और कृतित्व के बारे में अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया और प्रयोगशाला में उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए स्थापित एटीएल प्रयोगशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बालिका छात्रावास का निरीक्षण करते हुए छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, सुविधाओं तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और पूछा कि वे आगे चलकर क्या बनना चाहती हैं। जिलाधिकारी ने छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से छात्रावास में किसी प्रकार की समस्या होने के संबंध में भी जानकारी ली, जिस पर छात्राओं ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है।इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बालिका भोजनालय का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भोजनालय में एसी लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ लाइन में लगकर स्वयं भोजन लेकर छात्राओं के साथ भोजन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सहजता से वार्तालाप करते हुए उनकी पढ़ाई एवं अन्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई के लिए यदि किसी अन्य सामग्री अथवा सुविधा की आवश्यकता हो तो वे विद्यालय प्रशासन के माध्यम से अवगत कराएं।जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता को भी परखा तथा विद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल एवं समस्त अध्यापक के साथ-साथ विद्यालय के सभी स्टाफ, छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

advertisement
1003075327
जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे DM अनुपम शुक्ला, छात्रों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं 17
1003075333
जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे DM अनुपम शुक्ला, छात्रों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं 18
1003075342
जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे DM अनुपम शुक्ला, छात्रों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं 19
1003075339
जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे DM अनुपम शुक्ला, छात्रों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं 20
1003075345
जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे DM अनुपम शुक्ला, छात्रों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं 21
गाजीपुर में गवाह को जान से मारने की धमकी, फायरिंग के बाद फरार हुआ मुख्तार का पूर्व शूटर
डीसीएम की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
अवैध नामों की जांच कर हटाने पर जोर, निर्वाचन नामावली शुद्धिकरण अभियान तेज
अंबेडकर जयंती पर नई प्रतिमा स्थापना रुकी, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात
गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 1.24 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2025 12 31 at 5.52.23 PM
गाजीपुर

दुनिया में विख्यात लोकबंधु स्व. राज नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

Avinash
Avinash
December 31, 2025
समर्पण संस्था गाजीपुर में विश्व दिव्यांग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया
सावधान गाजीपुर! तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका, प्रशासन ने किया अलर्ट
गाजीपुर: मृतक रामबाबू के घर पहुंचे DM, SP और भाजपा MLC विशाल सिंह चंचल
मुख्तार गैंग पर एक और बड़ा शिकंजा, फरार इनामी पत्नी आफसा अंसारी के शस्त्र लाइसेंस में फर्जीवाड़े का खुलासा….
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?