By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में होगा पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह, सम्मानित होंगे उपेंद्र राय
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में होगा पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह, सम्मानित होंगे उपेंद्र राय
IMG 20260526 WA0003
गाजीपुर

गाजीपुर में होगा पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह, सम्मानित होंगे उपेंद्र राय

Sonu sharma
Last updated: May 26, 2026 4:15 pm
Sonu sharma
Published: May 26, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। गाजीपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में आगामी 30 मई 2026 को शहर के होटल द ग्रैंड पैलेस में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के तहत देश के ख्यातिलब्ध पत्रकार उपेंद्र राय (सीएमडी एवं एडिटर एन चीफ, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क) को पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। समारोह में गाजीपुर जिले के दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को भी सम्मानित जायेगा। कार्यक्रम में गाजीपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को संस्था की ओर से टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह में लोकप्रिय एमएलसी विशाल सिंह चंचल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जबकि सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल जी यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविकांत राय, समाजसेवी विनोद राय बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। इस समारोह में जिले के कई गणमान्य लोग और उत्तर प्रदेश के कई मशहूर पत्रकार भी शिरकत करेंगे। गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर जिले के पत्रकारों के हितों के लिए पिछले कई वर्षों से लगातार ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। जिसके तहत संस्था के सभी सदस्यों के लिएए प्रत्येक वर्ष 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है। साथ ही संस्था के सदस्यों के किसी भी आपात स्थिति के लिए संस्था के राहत कोष से मदद का प्रयास भी किया जाता है, साथ ही संस्था की ओर से वर्ष में कई बार सामाजिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। इसी क्रम में गाजीपुर प्रेस क्लब ने इस वर्ष से देश में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पत्रकारों को पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किये जाने की परम्परा शुरु की है। जिसके तहत देश के मशहूर पत्रकार उपेंद्र राय को इस सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। गाजीपुर के शेरपुर गांव के रहने वाले उपेंद्र राय ने सहारा न्यूज नेटवर्क से अपने पत्रकारीय कैरियर की शुरुआत की थी और कम समय में ही अपनी प्रतिभा, कार्य कुशलता व कर्मठता के जरिये देश के प्रसिद्ध पत्रकारों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। अपने पत्रकारीय जीवन के दौरान उपेंद्र राय ने देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी विशिष्ट शैली के साथ रिपोर्टिंग कर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफलता पायी है। वर्तमान में उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क में सीएमडी एवं एडिटर एन चीफ के पद पर रहकर देश की पत्रकारिता को एक नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। इस समारोह के बाबत जानकारी देते हुए गाजीपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के जरिये गाजीपुर की पत्रकारिता में एक नई परम्परा शुरु की जा रही है साथ ही जिले के सभी पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकार हितों के संघर्ष के लिए गाजीपुर प्रेस क्लब सदैव प्रतिबद्ध है।

advertisement
बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में भी पकड़ा गया नकलची
गाजीपुर के स्कूल में प्रार्थना को लेकर विवादः उर्दू में दुआ पर हंगामा, प्रशासन ने मांगा जवाब; ‘स्कूल जिहाद’ का आरोप
वीरागंना लक्ष्मी बाई : एक प्रेरणास्रोत
युवा समाजसेवी आशीष पाठक ने नवबर्ष पर असहायों को किया कंबल वितरण
कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपी शुभम सिंह ने किया सरेंडर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250219 WA0280
गाजीपुर

बी० एड० प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में दूसरे दिन 13 नकलची पकड़े गए

Sonu sharma
Sonu sharma
February 19, 2025
गाज़ीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रैली, 9 मई को होगा वादों का निस्तारण
कायस्थ महापुरूषों की उपेक्षा बर्दाश्त नही – पियूष श्रीवास्तव
जेहादी मानसिकता के आरोपी को नाबालिग से दुष्कर्म पर आजीवन कारावास, 50 हजार जुर्माना
गाजीपुर: गोविंदपुर में युवाओं ने अनोखे अंदाज़ में मनाई माता सावित्रीबाई फुले की जयंती
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?