By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपोषित बच्चों का सम्मान, मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बांटे प्रमाण-पत्र
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपोषित बच्चों का सम्मान, मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बांटे प्रमाण-पत्र
IMG 20260908 WA0039
गाजीपुर

गाजीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपोषित बच्चों का सम्मान, मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बांटे प्रमाण-पत्र

Sonu sharma
Last updated: September 8, 2026 7:45 pm
Sonu sharma
Published: September 8, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सम्मान तथा सुपोषित हुए बच्चों के माता-पिता एवं महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं के सम्मान के लिए आयोजित प्रदेशव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद अयोध्या से किया गया। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर के राइफल क्लब सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मा0 प्रशासक जिला पंचायत सपना सिंह, विधायक जखनियां बेदी राम, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर सरिता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुभासपा सुरेंद्र राजभर, जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी ओमप्रकाश, प्रतिनिधि एमएलसी प्रदीप पाठक, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद पीडी, डीडीओ, डीसी मनरेगा सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान जनपद अयोध्या से मुख्यमंत्री जी द्वारा किए गए प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के शुभारंभ एवं उनके संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं लाभार्थियों ने देखा एवं सुना। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे से रखी जाती है। सरकार द्वारा कुपोषण को समाप्त करने तथा प्रत्येक बच्चे को बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को गांव-गांव एवं प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी ने उपस्थित सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों तक पोषण संबंधी सेवाओं को पहुंचाने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका वास्तविक लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सम्मानित होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्य समाज के भविष्य को मजबूत करने वाला कार्य है। विधायक जखनिया विधि राम जी ने कहां की आज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को जो सम्मान दिया जा रहा है यह सम्मान उनके कार्यों की प्रतिबद्धता हेतु दिया जा रहा है उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “एक स्वस्थ मां ही स्वस्थ परिवार की नींव रखती है और स्वस्थ बच्चे ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं।” उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं गांवों में सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती हैं। गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी देना, बच्चों के स्वास्थ्य एवं वजन की निगरानी करना, टीकाकरण के लिए प्रेरित करना तथा कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी द्वारा कुपोषण से सुपोषित बच्चों बाबा, यश, ऊर्सा फातिमा, सरस्वती, लाडो, शिवम कुमारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री कुसुम सिंह, मधुबाला, सीमा मौर्य, पुनीता कुशवाहा, सीमा यादव, अनीता देवी, सहित अन्य तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री लक्ष्मी देवी, आशिया खातून, शीला देवी, मुख्य सेविका मीना कुमारी, कंचन कुमारी, मंजू सिंह सहित अन्य को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। महिला कल्याण विभाग अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चों पूनम वर्मा तन्मय पांडे पुष्पा पांडे आशुतोष कुशवाहा रुबिका सहित अन्य को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कार किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गई तथा नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया गया। इस अवसर पर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया गया। अन्नप्राशन कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को छह माह की आयु के बाद मां के दूध के साथ उचित एवं पौष्टिक पूरक आहार देने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित माताओं एवं अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ-साथ सुपोषित हुए बच्चों के माता-पिता एवं महिला कल्याण विभाग की योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से उन महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया, जिन्होंने पोषण एवं महिला-बाल कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि सुपोषण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार, समाज और प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, नियमित टीकाकरण और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाने तथा जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में समन्वित प्रयास जारी रखने पर जोर दिया।इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

advertisement
ग्रामीणों ने लगाया बिना कार्य भुगतान का आरोप – प्रधान व सचिव पर उठी उंगलियां
गाजीपुर में किसान दिवस का आयोजन, डीएम ने सुनी किसानों की समस्याएं
अज्ञात वाहन के धक्के से बजाज फाइनेंस के मैनेजर की गई जान
अघोर परिषद ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को  बांटा कम्बल
मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2025 03 21 at 2.32.59 PM 1 scaled
गाजीपुरक्राईम

गाजीपुर: दो युवकों की हत्या से सनसनी, भारी पुलिस बल तैनात

Avinash
Avinash
March 21, 2025
चरित्र,गुण एवं निति परायणता की पद्धति ही है सनातन -परम तपस्वी ज्ञानानंद महराज
15वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम ने फीता काटकर किये शुभारम्भ
छात्रवृत्ति में बायोमेट्रिक के नाम पर हो रही अवैध वसूली
पांच घटनाओं का जिक्र कर राजभर ने अखिलेश यादव से मांगा जवाब
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?