By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर, करीब 300 शाखाएं रहीं बंद
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर, करीब 300 शाखाएं रहीं बंद
IMG 20260911 WA0002
गाजीपुर

गाजीपुर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर, करीब 300 शाखाएं रहीं बंद

Sonu sharma
Last updated: September 11, 2026 6:43 pm
Sonu sharma
Published: September 11, 2026
Share
SHARE

गाज़ीपुर। औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के अंतर्गत भारतीय बैंक संघ (IBA) एवं यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के बीच संपन्न समझौतों के पूर्ण अनुपालन तथा 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू किए जाने की मांग को लेकर आज आहूत राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गाज़ीपुर जनपद में व्यापक प्रभाव देखने को मिला। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सत्येन्द्र गुप्ता,जिलासंयोजक, UFBU गाज़ीपुर इकाई एवं जिला मंत्री, UPBEU गाज़ीपुर ने कहा कि 7 दिसंबर 2023 को हस्ताक्षरित एमओयू तथा 8 मार्च 2024 को जारी संयुक्त सेटलमेंट/जॉइंट नोट में शेष सभी शनिवारों को बैंक अवकाश घोषित किए जाने के संबंध में स्पष्ट सहमति बनी थी। इसके बावजूद 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू न किया जाना बैंक कर्मचारियों के साथ न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से इस मांग को लेकर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। बैंकिंग क्षेत्र में लगातार बढ़ते कार्यदबाव, कर्मचारियों की कमी तथा कार्य-जीवन संतुलन की आवश्यकता को देखते हुए 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था अब समय की मांग बन चुकी है।सत्येन्द्र गुप्ता ने बताया कि गाज़ीपुर जनपद में हड़ताल के दौरान 1000 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे, लगभग 300 बैंक शाखाएं बंद रहीं तथा अनुमानतः 150 करोड़ रुपये से अधिक का बैंकिंग व्यवसाय प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि 11 सितम्बर की इस एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद भी यदि सरकार 5- दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने के संबंध में कोई ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो UFBU के आंदोलन को अगले चरण में ले जाया जाएगा। इसके तहत 28, 29 एवं 30 सितम्बर 2026 को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी यदि सरकार द्वारा मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो 26 अक्टूबर 2026 से देशभर के बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी संघर्ष नहीं चाहते, बल्कि अपनी जायज मांगों का सम्मानजनक एवं समयबद्ध समाधान चाहते हैं। सरकार के पास अभी भी वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने का अवसर है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया किअनिश्चितकालीन हड़ताल की स्थिति उत्पन्न होने से पहले 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए। अन्य नेताओं ने भी रखे विचार राकेश यादव, अध्यक्ष, ऑल इंडिया पीएनबी ऑफिसर्स फेडरेशन ने कहा कि बैंक कर्मचारियों पर लगातार बढ़ते कार्यदबाव, स्टाफ की गंभीर कमी तथा कार्य-जीवन संतुलन के अभाव को देखते हुए 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था अब आवश्यक हो गई है। सरकार को इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। संतोष राय, AIPNBOA ने कहा कि पूर्व में हुए समझौतों एवं सहमतियों का प्रभावी क्रियान्वयन औद्योगिक संबंधों की विश्वसनीयता के लिए आवश्यक है। मांगों के समाधान में अनावश्यक विलंब से बैंक कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। रामजी, बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बार-बार मांग उठाए जाने के बावजूद 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था के क्रियान्वयन में हो रही देरी दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को इस विषय में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। सुनील यादव, केनरा बैंक, आलोक प्रकाश, पंजाब नेशनल बैंक तथा जितेन्द्र शर्मा, जिला मंत्री, BEFI ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक कर्मचारियों की जायज मांगों के लिए UFBU के सभी घटक संगठन एकजुट हैं और मांगों के समाधान तक लोकतांत्रिक एवं संगठित संघर्ष जारी रहेगा।आज की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में UFBU के सभी सात घटक संगठनों—AIBEA, BEFI, NCBE, AIBOC, AIBOA, INBEF एवं INBOC ने सहभागिता की। गाज़ीपुर में पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में हड़ताल में शामिल रहे। UFBU गाज़ीपुर इकाई ने केंद्र सरकार एवं संबंधित प्राधिकरणों से मांग की कि 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा लंबित मांगों के समाधान के लिए शीघ्र ठोस एवं समयबद्ध निर्णय लिया जाए।सादर।सत्येन्द्र गुप्ताजिला संयोजक, UFBU गाज़ीपुरजिला मंत्री, UPBEU गाज़ीपुर

advertisement

advertisement
पिता की याद में पुत्र ने सिविल बार में किया आर्थिक योगदान
एक शाम इश्तियाक़ गाजीपुरी के नाम
गहमर में वर्चस्व की लड़ाई बनी खूनी संघर्ष, दो युवकों की हत्या, एक लापता
समर्पण संस्था गाजीपुर द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय ने 76वा गणतंत्र दिवस का धूमधाम से मनाया गया
मनरेगा श्रमिकों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक, संघ ने चलाया सदस्यता अभियान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
1003003630
गाजीपुर

कासिमाबाद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से डीएम का सीधा संवाद, योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

Sonu sharma
Sonu sharma
August 12, 2026
रमजान की अलविदा नमाज़ में शुक्रवार को दिन में नमाज़ से पहले डीएम व एसपी ने लिया जायजा
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: दोषी को 10 साल की कठोर सजा, ₹40 हजार का अर्थदंड
बंद घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवरात को चोरों ने किया पार
जाम को लेकर पुलिस अधिकारियों के बीच हुई वार्ता, मातहतों को दिया निर्देश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?