By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: रौजा ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण पर कार्रवाई, 15 परिवारों के कब्जे हटाए गए
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > रौजा ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण पर कार्रवाई, 15 परिवारों के कब्जे हटाए गए
1003099683
गाजीपुर

रौजा ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण पर कार्रवाई, 15 परिवारों के कब्जे हटाए गए

Sonu sharma
Last updated: September 10, 2026 8:03 am
Sonu sharma
Published: September 10, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर के रौजा ओवरब्रिज के नीचे पुराने भाजपा कार्यालय के सामने बुधवार रात करीब 8 बजे पुलिस और नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। बुलडोजर पहुंचते ही सड़क किनारे बनी गुमटियां, झोपड़ियां और कबाड़ की दुकानें हटाई जाने लगीं। नगर पालिका के दो-तीन ट्रैक्टरों से सामान उठाकर दूसरी जगह भेजा गया। कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग ओवरब्रिज के ऊपर मौजूद रहे।दरअसल, मंगलवार देर रात करीब 12 बजे इसी स्थान पर दो युवकों पर चाकू से हमला हुआ था। रजदेपुर देहाती के टेड़वा गांव निवासी सिद्धार्थ बिंद और सनी बिंद इस घटना में घायल हुए थे। सनी की हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोग बुधवार रात हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान को चाकूबाजी की घटना से जोड़कर देख रहे हैं।

advertisement

सीओ सदर अनिल कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज के नीचे लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। यहां कबाड़ का कारोबार होने के साथ मारपीट और अन्य आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए नगर पालिका के सहयोग से पूरे इलाके को खाली कराया गया।15 प्रवासी परिवारों ने कर रखा था कब्जापुलिस के अनुसार, ओवरब्रिज के नीचे दुकानों और आसपास के हिस्से में करीब 15 प्रवासी परिवारों ने कब्जा कर रखा था। अभियान के दौरान सड़क की ओर किए गए अतिक्रमण के साथ दुकानों के अंदर बने अवैध हिस्सों को भी हटाया गया। नगर पालिका की टीम ने सामान को ट्रैक्टरों में लादकर दूसरी जगह भेज दिया।

advertisement

अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए बिजली विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। कोतवाली पुलिस के साथ महिला थाने की फोर्स भी तैनात रही। रास्ते पर बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया गया।बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान आसपास के स्थानीय लोगों में अभियान को लेकर संतोष नजर आया। लोगों का कहना था कि लंबे समय से यहां रात में लोगों का जमावड़ा लगा रहता था। इस रास्ते से रात में आने-जाने में परेशानी होती थी। अतिक्रमण के कारण ओवरब्रिज के नीचे रास्ता भी काफी संकरा हो गया था। अतिक्रमण हटने के बाद ओवरब्रिज के नीचे रास्ता खुलने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य रास्ते को सुगम बनाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करना और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

advertisement
1003099683
रौजा ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण पर कार्रवाई, 15 परिवारों के कब्जे हटाए गए 13

कड़कती ठंड में श्रीराम यादव की मानवता भरी पहल बेलहरा ग्राम सभा में 250 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
अंतिम संस्कार के नाम पर वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई
गाजीपुर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने प्रयागराज महाकुंभ में जाने से रोका
गाजीपुर: सियारमपुर के पास हाईवे पर टक्कर, तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर
गाजीपुर: रेलवे ट्रैक पर दो अलग-अलग हादसे, एक की मौत, दूसरे ने गंवाया पैर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Screenshot 2026 06 18 12 44 27 708 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity
गाजीपुर

ब्लॉक प्रमुख पिटाई कांड में बड़ा एक्शन, 7 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

Avinash
Avinash
June 18, 2026
शिव मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर भीषण चोरी
मरदह में स्कूल वैन पलटी, 9 बच्चे घायल, सभी खतरे से बाहर
PES संवर्ग में पदोन्नति पर सम्मानित हुए खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार
श्रद्धा से मनी प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी भोला ठाकुर की पुण्यतिथि
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?