गाजीपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0, खेल भवन, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के द्वारा राज्य कर्मचारी महिला/पुरूष खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार, गाजीपुर के प्रागंण में आज दिनांक 13-08-2026 को प्रातः 10.00 बजे से किया। सिविल सर्विसेज के चयन/ट्रायल्स में कुल 07 सरकारी राज्य कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। चयनित कर्मचारियों की सूची नीचे अंकित है। इस अवसर पर खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह यादव, हॉकी प्रशिक्षक श्री बृजेश कुमार, बैडमिंटन प्रशिक्षक चन्दन यादव एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षक विजय तथा क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद के देख-रेख एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद के निर्देशन में सिविल सर्विसेज का चयन/ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



