गाजीपुर| बाबा हरदेव मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण परामर्श व ईलाज का शिविर कार्यक्रम BRD public school ग्राम मेदनीपुर ब्लाक- करण्डा में सम्पन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महर्षि विश्वामित्र स्वायत मेडिकल कॉलेज -गाजीपुर के प्रधानाचार्य डॉ आनंद कुमार मिश्र द्वारा फिता काट कर किया गया प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित लोगों के आंख कि जांच गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कि सुप्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ स्नेहा सिंह व डॉ मुकेश सरोज, डॉ स्नेहा चौबे तथा आपटेशियन विनोद कुमार द्वारा किया गया।शिविर में 200 लोगों के जांचोपरांत 10 लोगों को मोतियाबिंद के कारण आपरेशन कि सलाह दी गयी तथा शेष लोगों को पावर के चश्मे के लिए सलाह दी गयी तथा जिनको दवा कि जरुरत थी उन्हें मौके पर ही नि शुल्क दवा वितरण किया गया।गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ आनंद कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि मेडिकल कॉलेज में नि शुल्क आपरेशन कि व्यवस्था व सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।





