By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को लेकर डीएम सख्त, 43 गांवों के विकास का दिया रोडमैप
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को लेकर डीएम सख्त, 43 गांवों के विकास का दिया रोडमैप
IMG 20260703 WA0005
गाजीपुर

गाजीपुर: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को लेकर डीएम सख्त, 43 गांवों के विकास का दिया रोडमैप

Sonu sharma
Last updated: July 4, 2026 12:42 am
Sonu sharma
Published: July 4, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं चयनित ग्रामों के समग्र एवं संतुलित विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चयनित 43 ग्रामों से संबंधित विकास खण्डों के ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव तथा सहायक ग्राम विकास अधिकारी (स0क0) एवं सहायक विकास अधिकारी(स0क0) ने प्रतिभाग किया। बैठक को संबांधित करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य चयनित ग्रामों में आधारभूत सुविधाओं का विकास, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा सभी पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि योजना के अन्तर्गत चयनित ग्रामों की आवश्यकताओं का सूक्ष्म सर्वेक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कर ग्राम विकास योजना (वी0डी0पी0) का प्रस्ताव तैयार किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा 03 दिवस के अन्दर सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामों में पेयजल, स्वच्छता, सड़क, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आवास, सामाजिक सुरक्षा एवं आजीविका से संबंधित योजनाओं का समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम में विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में ग्राम प्र्रधानां से ग्राम स्तर पर संचालित विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें ग्राम पंचायतों में जनसहभागिता बढाने, स्वच्छ एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। पंचायत सचिवों एवं सहायक ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शासनादेशानुसार वी0डी0पी0 तैयार कर  J.E. RED/J.E. M.I. से आगणन बनवाते हुए कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के माध्यम से ग्रामों को आत्मनिर्भ, स्वच्छ, समृद्ध एवं विकसित बनाने की दिशा में सभी संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आए तथा उन ग्रामों को आदर्श ग्राम घोषित किया जा सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एंव सहायक विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

advertisement

advertisement
सिद्धपीठ हथियाराम मठ में मनाया गया ब्रह्मलीन महंत बालकृष्ण यति महाराज का निर्वाण दिवस, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ क्षेत्र, गंगाजल-दुग्ध से हुआ भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक
पूर्व ब्लॉक प्रमुख रघुवंश सिंह की चौराहे से हटाई गई प्रतिमा, सार्वजनिक स्थल पर लगाए जाने की मांग…
आत्महत्या पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई सरकार, MLC ने सौंपा चेक
सपा अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक सम्पन्न, रमेश यादव बने जिला प्रभारी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Ghazipur samachar
गाजीपुरEducation

गाजीपुर के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण, 20 जुलाई तक करें आवेदन

Sonu sharma
Sonu sharma
July 14, 2026
दुष्कर्म मामले में आरोपी राजेश राजभर को 10 साल की सजा व 25 हजार रुपये का अर्थदंड
विनीत राय हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी, शंकर पांडे का पिता दबोचा गया
दिलदारनगर मार्ग पर फिर हादसा, खंभे से टकराकर चकनाचूर हुई कार
पूर्वांचल में पहली बार आयोजित होगा यूनियन का प्रांतीय अधिवेशन, 15 एजेंडों पर होगी चर्चा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?