By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
    गाजीपुर में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय
    गाजीपुर में मेडिकल स्टोरों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर का औचक निरीक्षण, कई दुकानों को नोटिस
    August 12, 2026
    UPI लेनदेन पर शुल्क से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर
    UPI पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, लोकसभा से बिल पास; जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर
    August 7, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
IMG 20260811 WA0009
गाजीपुर

गाजीपुर में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Sonu sharma
Last updated: August 12, 2026 10:47 pm
Sonu sharma
Published: August 11, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को व्यापक जनभागीदारी एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार देर सायं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों, विभागवार दायित्वों, प्रचार-प्रसार, तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस समारोह सहित अन्य गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ आयोजित किया जाए तथा इसमें अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों एन सी सी छात्र छात्राए, माई भारत वॉलेंटियर एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 09 से 15 अगस्त तक विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में ‘तिरंगा-प्रेरित कला गतिविधि’ आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र एवं ‘वंदे मातरम्’ से संबंधित गतिविधियां कराई जाएंगी। संबंधित गतिविधियों की फोटोग्राफी कराकर निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड भी की जाएगी। जनपद के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा थीम आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सरकारी भवनों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, चौराहों एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा थीम आधारित प्रकाश सज्जा एवं अलंकरण कराया जाएगा, जिससे पूरे जनपद में देशभक्ति का वातावरण निर्मित हो।14 अगस्त को तिरंगा कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों एवं उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में तिरंगा गान, देशभक्ति गीत तथा ‘वंदे मातरम्, देशभक्ति गायन कराया जाएगा। साथ ही स्कूली बैंड, पुलिस बैंड, आदि द्वारा देशभक्ति के गीतों की धुनें प्रस्तुत की जाएंगी।14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत भारत विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके माध्यम से विभाजन के दौरान घटित घटनाओं एवं उससे जुड़ी स्मृतियों को जनसामान्य तक पहुंचाया जाएगा तथा नई पीढ़ी को इतिहास एवं उससे जुड़े अनुभवों से अवगत कराया जाएगा। बैठक में तिरंगा रैली आयोजित किए जाने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। तिरंगा रैली में बाइक रैली के साथ ही विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसमें विद्यार्थी, युवा, सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, पुलिसकर्मी, महिला स्वयं सहायता समूह, सामाजिक संगठन, एनसीसी/एन.एस.एस छात्र-छात्राए, माई भारत वालेंटियर एवं अन्य नागरिक शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने रैली के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। तिरंगा यात्रा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कराया जाएगा तथा विद्यार्थियों, युवाओं, सरकारी अधिकारियों- कर्मचारियों, सशस्त्र बलों के सदस्यों, महिला स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के प्रत्येक घर, कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहराया जाना सुनिश्चित किया जाए। ग्राम स्तर से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करते हुए प्रत्येक परिवार को अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाए। तिरंगा निर्धारित नियमों एवं सम्मान के साथ ही फहराया जाए। अभियान के अंतर्गत 09 से 17 अगस्त तक ‘तिरंगा सेल्फी’ गतिविधि भी आयोजित की जा रही है। नागरिकों द्वारा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर तथा ‘वंदे मातरम्’ गायन के वीडियो को www.harghartiranga.com वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई जाए और निर्धारित पोर्टल www.harghartiranga.com पर फोटो एवं वीडियो अपलोड किए जाएं। साथ ही जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तिरंगा यात्रा एवं जुलूस के दौरान चिन्हित स्थानों पर पेयजल एवं सूक्ष्म जलपान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का समय से निर्वहन करें तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। प्रत्येक कार्यक्रम में संबंधित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों का आयोजन निर्धारित तिथियों पर समय से कराया जाए और कार्यक्रमों की जानकारी एवं फोटो-वीडियो निर्धारित माध्यमों पर अपलोड करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ में पूरे उत्साह के साथ सहभागी बनें और अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

advertisement
जमानियां में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बोलेरो से 162 लीटर अवैध शराब बरामद
बहू की हत्या के गुनहगारों को सजा- कोर्ट ने सुनाया करारा फैसला, पति को 10 साल की सश्रम कैद
एक लाख के इनामी शंकर पांडे पर कानून का शिकंजा, कोर्ट के आदेश पर मुनादी, अब संपत्ति कुर्की की तैयारी
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस कमेटी ने कैंडल जुलूस निकाल कर निर्दोष मृतकों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
समर्थ योजना के तहत 120 बालिकाओं को प्रमाण पत्र, समाजसेवी की सालगिरह पर रचा गया भावुक इतिहास
TAGGED:Breaking NewsDM ghazipurGhazipur NewsIndependence Dayगाजीपुरगाजीपुर समाचारडीएम गाजीपुरस्वतंत्रता दिवस 2026हर घर तिरंगाहर घर तिरंगा अभियान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250410 WA0358
गाजीपुर

जन्मोत्सव पर बरसेगी संकटमोचन हनुमान जी की कृपा

Sonu sharma
Sonu sharma
April 10, 2025
जीवन रक्षक फाउंडेशन ने 2600 से ज्यादा मरीजों को दिलाया रक्त
विश्व मधुमेह दिवस पर राजकीय गाजीपुर होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज में भव्य कार्यशाला का हुआ आयोजन
यज्ञ से जीव में भक्ति ज्ञान एवं सद्भाव के गुण उत्पन्न होते है संत कन्हैया दास जी महराज
एलजी मनोज सिन्हा व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शहीदों को किया नमन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?