By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
    गाजीपुर में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय
    गाजीपुर में मेडिकल स्टोरों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर का औचक निरीक्षण, कई दुकानों को नोटिस
    August 12, 2026
    UPI लेनदेन पर शुल्क से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर
    UPI पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, लोकसभा से बिल पास; जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर
    August 7, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, स्कूलों में हुईं देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, स्कूलों में हुईं देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां
1003002665
गाजीपुर

गाजीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, स्कूलों में हुईं देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां

Sonu sharma
Last updated: August 13, 2026 12:38 am
Sonu sharma
Published: August 12, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित विद्यालयों में छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, राखी प्रतियोगिता, झाकी के माध्यम से तिरंगा यात्रा/रैली के माध्यम से आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से तिरंगे की महत्ता, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेशों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तिरंगे के रंगों और राष्ट्रीय भावना को आकर्षक ढंग से उकेरा। इसी क्रम में विद्यालयों में राखी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों ने तिरंगे एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित आकर्षक राखियां तैयार कीं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा शिक्षकों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रध्वज के सम्मान, उसके महत्व एवं राष्ट्रीय एकता के संबंध में जानकारी दी।अभियान के तहत विद्यालयों एवं विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन भी किया गया। ल तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इससे विद्यालयों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय पर्व के प्रति उत्साह एवं जागरूकता का वातावरण बना। इसके अतिरिक्त जनपद में विभिन्न स्थानो पर स्थापित सेल्फी प्वाइंट पर भी बच्चो, विद्यार्थियों एवं शिक्षको द्वारा उत्साहपूर्वक सेल्फी ली गईं। प्रतिभागियों ने अपनी सेल्फी ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर अपलोड कर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस पहल से विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और अभियान के प्रति जुड़ाव को बढ़ावा मिला। विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनपद में व्यापक जनसहभागिता प्राप्त हो रही है।

advertisement
1003002664
गाजीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, स्कूलों में हुईं देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां 17
1003002665
गाजीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, स्कूलों में हुईं देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां 18
1003002662
गाजीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, स्कूलों में हुईं देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां 19
1003002663
गाजीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, स्कूलों में हुईं देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां 20
1003002661
गाजीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, स्कूलों में हुईं देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां 21
बापू इंटर कॉलेज सादात के छात्र- छात्राओं ने भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता लिये प्रतिभाग
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण सरकारी समिति का किया औचक निरीक्षण, किसानों से की वार्ता
सैदपुर पुलिस ने कुम्भ मेले में बिछड़े व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया, खुशी के आंसू छलके
दिव्यांग बच्चों को वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन के द्वारा गर्म कपड़े व खेल सामग्री  वितरण किया गया
गाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों का सड़क जाम
TAGGED:Ghazipur SamacharHar Ghar TirangaIndependence Dayगाजीपुरगाजीपुर समाचारतिरंगा अभियानदेशभक्तिस्कूल कार्यक्रमस्वतंत्रता दिवस 2026हर घर तिरंगा अभियान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260706 WA0003
गाजीपुर

गाजीपुर रोटरी क्लब को पहली महिला अध्यक्ष, विनीता सिंह ने संभाली कमान

Sonu sharma
Sonu sharma
July 6, 2026
नाबालिग किशोरी का अपहर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रूफटॉप सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं को राहत,अब स्मार्ट मीटर की जगह लगाए जाएंगे नेट मीटर डीएम का विद्युत विभाग को सख्त निर्देश….
अब्बास अंसारी की रिहाई में देरी, परिवार और समर्थकों में बेचैनी 28 मार्च को है पिता मुख्तार अंसारी की पहली बरसी
गाजीपुर और जौनपुर के अफसरों की ली संयुक्त मीटिंग, पेंशन-ग्रेच्युटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?