By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: विपक्षी गठबंधन ने महिलाओं को सशक्त बनाने में बाधा उत्पन्न की है- डॉ. संगीता बलवंत
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > विपक्षी गठबंधन ने महिलाओं को सशक्त बनाने में बाधा उत्पन्न की है- डॉ. संगीता बलवंत
IMG 20260422 WA0017
गाजीपुर

विपक्षी गठबंधन ने महिलाओं को सशक्त बनाने में बाधा उत्पन्न की है- डॉ. संगीता बलवंत

Sonu sharma
Last updated: April 22, 2026 4:02 pm
Sonu sharma
Published: April 22, 2026
Share
SHARE

विपक्षी गठबंधन ने महिलाओं को सशक्त बनाने में बाधा उत्पन्न की है- डॉ. संगीता बलवंतगाजीपुर। महिला आरक्षण विधेयक संशोधन बिल के सदन में गिरने से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आज राज्यसभा सांसद डॉ.संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए विपक्षी दलों का पुतला दहन किया।इस अवसर पर डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ” अभियान पूरी तरह सफल रहा है। उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल 2026 का दिन देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होता, यदि विपक्ष ने महिला आरक्षण से जुड़े इस महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक को सदन में गिराने का काम न किया होता। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन ने महिलाओं को सशक्त बनाने के इस प्रयास में बाधा उत्पन्न की है। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं,जिनका सकारात्मक प्रभाव पूरे देश में देखा जा रहा है, लेकिन विपक्ष केवल राजनीतिक स्वार्थ के कारण ऐसे अहम फैसलों का विरोध कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाता रहेगा और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है, लेकिन विपक्ष इस दिशा में बाधा उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए है। इसी क्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष विकास और सामाजिक न्याय से जुड़े हर महत्वपूर्ण कदम का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता लोगों को सच्चाई से अवगत कराएंगे और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करेंगे। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, सरिता अग्रवाल, साधना राय, अविनाश सिंह, प्रीति गुप्ता, विवेकानंद राय, माया सिंह, अमरनाथ शर्मा, किरन सिंह, सुमन बिंद, प्रतिभा शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

advertisement

advertisement
गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़: घिरने पर पशु तस्कर ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल; 15 गोवंशीय बरामद
गाजीपुर: PET परीक्षा को लेकर DM-SP अलर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण
गाजीपुर में रोजगार का बड़ा मौका, देश-विदेश में युवाओं को मिलेंगे हजारों रोजगार
स्वर्गीय साबिर अली की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, शिक्षाविदों व जनप्रतिनिधियों का सम्मान
गाजीपुर में 6 अक्टूबर से शुरू होगी ऐतिहासिक रामलीला, 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260406 WA0007
गाजीपुर

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक में बड़ा फैसला, दुर्गेश श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी

Sonu sharma
Sonu sharma
April 6, 2026
भोजपुरी गीतों पर देर रात तक झूमते रहे श्रोता
गाजीपुर में दिव्यांग बच्चों ने मनाया हर घर तिरंगा कार्यक्रम, हाथों में लहराया तिरंगा
डीएसओ कार्यालय पर कोटेदारों का धरना, बोले—“महंगाई में 90 रुपये प्रति क्विंटल पर्याप्त नहीं”
अंतिम दिन 12096 लोगों ने लिया देश के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श – अभिनव सिन्हा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?