By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
    “कितनी भी कोशिश कर लो… प्रधान ही रहेंगे प्रशासक” : ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
    June 4, 2026
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: सादात में दिनदहाड़े महिला से ठगी, नकदी और लाखों के गहने लेकर फरार
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > क्राइम > सादात में दिनदहाड़े महिला से ठगी, नकदी और लाखों के गहने लेकर फरार
IMG 20260523 182813 scaled e1779624073579
क्राइमगाजीपुर

सादात में दिनदहाड़े महिला से ठगी, नकदी और लाखों के गहने लेकर फरार

Avinash
Last updated: May 23, 2026 6:59 pm
Avinash
Published: May 23, 2026
Share
SHARE

गाज़ीपुर। सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत सादात नगर में शनिवार को दिनदहाड़े एक महिला को बातों में बहला- फुसलाकर ठगों ने 6 हजार रुपये नकद और लाखों के गहने लूट लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बुढ़नपुर निवासी इंदा देवी, जो सुरेश चन्द्र तिवारी की पत्नी हैं, शनिवार सुबह बाजार में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान दो युवक उनके पास आए और रास्ता पूछने लगे। उन्होंने महिला से हमदर्दी जताते हुए तेज धूप का हवाला दिया और उन्हें आगे तक छोड़ने की बात कही। महिला ने जब अपने गांव का नाम बताया, तो युवकों ने मदद के बहाने उनके हाथ से खरीदारी के सामान का थैला ले लिया। महिला उनके साथ कुछ दूर आगे बढ़ी। नगर पंचायत को जाने वाली गली में मुड़ने पर महिला को एहसास हुआ कि उनके गांव का रास्ता पीछे छूट गया है। उनके टोकने पर उचक्के वापस पीछे की तरफ चलने लगे। इसी बीच, युवकों ने महिला को बहला-फुसलाकर उनका दूसरा थैला भी अपने हाथ में ले लिया। इस थैले में महिला का पर्स था, जिसमें 6 हजार रुपये, सोने की चेन, कान की बाली, लॉकेट और ब्रेसलेट जैसे कीमती आभूषण रखे थे। जैसे ही महिला थोड़ी आगे बढ़ी, उचक्के गहनों से भरा थैला लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक ही बाइक पर सवार चार युवक जाते दिखाई दिए। पुलिस के मुताबिक, इनमें से दो युवक सीधे तौर पर इस घटना में शामिल थे, जबकि दो अन्य उनके साथी थे। सूचना मिलते ही सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी मौके पर पहुंचे। उनके निर्देशन में पुलिस टीम मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। एसओ पन्नेलाल यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की टीमें जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश करेंगी।

advertisement

advertisement
गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, मछली लदी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
राजनीतिक दल के लोगों ने हमारे समाज के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं : सुबोध कांत सहाय
अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन में बोले अनिल राजभर, अटल जी को भुलाने नहीं देगी भाजपा
वाहनों के खिलाफ चलाया  गया अभियान
मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत 28 किसानों को किया गया सम्मानित 
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260205 WA0255 1
गाजीपुर

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गाजीपुर का चुनाव बना प्रतिष्ठा का विषय, नामांकन प्रक्रिया संपन्न

Sonu sharma
Sonu sharma
February 5, 2026
शिक्षा क्षेत्र सादात के प्रावि. मजुईं में अतिरिक्त कक्षाकक्ष का बीएसए ने किया लोकार्पण
शराब दुकानों के आस-पास शराब पीने वालो को कड़ी चेतावनी
रामजग पीजी कॉलेज मरदानपुर के रासेयो शिविरार्थियों ने सेवा और श्रमदान संग किया जनजागरण
सिविल बार चुनाव, पहले दिन सुरेश चंद्र श्रीवास्तव और राजेंद्र विक्रम ने भरा अध्यक्ष पद का पर्चा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?