
गाजीपुर। विधिक जागरूकता पर आधारित संस्था *BE LEGAL* (बी लीगल) के तत्वावधान में आज “विधिक जागरूकता गोष्ठी’ का आयोजन श्री ठाकुर जी इंटर कॉलेज बरहपुर, नंदगंज- गाज़ीपुर में किया गया गोष्ठी में मुख्य आमंत्रित वरिष्ठ अधिवक्ता सतेंद्र श्रीवास्तव जी ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार के विषय में विधिवत जानकारी प्रदान की। अधिवक्ता रबनवाज़ सिद्दीकी जी ने मौलिक अधिकारों के विशिष्ट आर्टिकल की व्याख्या की। साथ ही अधिवक्ता चंद्र मोहन सिंह जी ने मौलिक कर्तव्यों की व्याख्या करते हुए कहा सिर्फ संविधान प्रदत्त अधिकारों को जानना बेमानी होगी इस लिए अपने अधिकारों के साथ – साथ मौलिक कर्तव्यों का पालन करना भी एक नागरिक का परम दायित्व होता है।
गोष्ठी के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सेदारी करते हुए अधिवक्ताओं से मौलिक अधिकार एवं दायित्व संदर्भित प्रश्न किए जिसका अधिवक्तागण ने विधिक मुकम्मल जबाब दिया। इस अवसर पर उपस्थित SSY प्रमुख नीरज तरुण जी ने कहा कि सामाजिकता के साथ संवैधानिकता का मिश्रण व्यक्ति को सशक्तता प्रदान करता है।
इस अवसर पर बी लीगल के को-ऑर्डिनेटर डीके विश्वा ने श्री ठाकुर जी इंटर कॉलेज के डायरेक्टर श्री प्रशांत सिंह एवं विद्यालय परिवार का गोष्ठी सम्पन्न कराने में सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए आमंत्रित विधि वक्ताओं एवं शामिल विद्यार्थियों का भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान मल्लन तरुण जी, अधिवक्ता गोविंद जी इत्यादि मौजूद रहें।



