By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गाज़ीपुर में बालिका कबड्डी टूर्नामेंट, 12 टीमों ने दिखाया जज़्बा
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गाज़ीपुर में बालिका कबड्डी टूर्नामेंट, 12 टीमों ने दिखाया जज़्बा
WhatsApp Image 2026 01 24 at 7.55.12 PM 1
गाजीपुर

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गाज़ीपुर में बालिका कबड्डी टूर्नामेंट, 12 टीमों ने दिखाया जज़्बा

avinash yadav
Last updated: January 24, 2026 8:06 pm
avinash yadav
Published: January 24, 2026
Share
SHARE

गाज़ीपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास संस्थान, गाज़ीपुर की ओर से नेहरू स्टेडियम में “बालिका कबड्डी टूर्नामेंट 2026” का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के माध्यम से प्रोत्साहित करना, उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा बालिका अधिकारों, समान अवसरों और सशक्तिकरण को लेकर समाज में जागरूकता फैलाना रहा।

advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका गाज़ीपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल एवं ग्रामीण विकास संस्थान के संस्था प्रमुख श्री शमीम अब्बासी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित जनसमुदाय और प्रतिभागी बालिकाओं को बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।

advertisement

टूर्नामेंट में बारा, चवर, रतनपुरा और सदर ब्लॉक मनिहारी से कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धक नारों के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

advertisement

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था की असिस्टेंट डायरेक्टर फरहीन अब्बासी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास संस्थान वर्ष 1989 से महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। संस्था आठ जनपदों में “हमारी बेटियां हमारा गौरव” कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रोबेशन ऑफिस की नेहा राय ने कहा कि समाज में लड़का और लड़की के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। जब बालिकाओं को समान अवसर मिलते हैं, तभी वे अपनी प्रतिभा को पूरी तरह निखार पाती हैं।

कार्यक्रम में सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन श्रीमती सीमा पाठक, सदस्य देवाशीश, नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव शास्त्री, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, डीडीओ सुभाष चंद्र सरोज, स्पोर्ट्स ऑफिसर अरविंद यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

फाइनल मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बारा-चवर ब्लॉक की “नई उड़ान टीम” ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रतनपुरा ब्लॉक की “इंदिरा गांधी टीम” उपविजेता रही, जबकि मनिहारी ब्लॉक की “रानी लक्ष्मीबाई टीम” ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता टीमों को क्रमशः ₹5000, ₹3000 और ₹2000 की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कपिल देव शास्त्री द्वारा किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीण विकास संस्थान की टीम का विशेष योगदान रहा। शाकिर, अर्शी फातिमा, फरहीन, सबा अब्बासी, फैजान अहमद, आमिर, साजिद सहित सभी सदस्यों और ब्लॉक मोबिलाइजेशन कोऑर्डिनेटर्स की सक्रिय भूमिका रही। वहीं कमेंटेटर जफर अकील और विमलेश तिवारी की रोचक कमेंट्री ने मुकाबलों को और भी रोमांचक बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन सबा अब्बासी और संतोष त्रिपाठी ने किया। अंत में संस्था प्रमुख ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026 01 24 at 7.55.12 PM 1
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गाज़ीपुर में बालिका कबड्डी टूर्नामेंट, 12 टीमों ने दिखाया जज़्बा 4
WhatsApp Image 2026 01 24 at 7.55.12 PM
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गाज़ीपुर में बालिका कबड्डी टूर्नामेंट, 12 टीमों ने दिखाया जज़्बा 5
सिद्धार्थ को मिला प्रदेश का सर्वोच युवा सम्मान
लखनऊ-छपरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किया गया विस्तार,31 दिसंबर तक गाजीपुर होकर गुजरेगी ट्रेन
आधारभूत संरचना की कमी से जूझ रहे हैं पूर्वांचल के अधिकांश क्रीड़ांगन एवं व्यायामशालाएँ – दिलीप कुमार सिंह
सेवराई तहसील में लेखपालों के हल्का निवास नियमों पर सवाल, आरटीआई में नहीं मिला कोई रिकॉर्ड
फरवरी से गाजीपुर में बदलेगा राशन वितरण का अनुपात, चावल बढ़ेगा, गेहूं घटेगा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250920 WA0239
गाजीपुर

शिक्षक संगठनों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी का किया विदाई एवं सम्मान

Sonu sharma
Sonu sharma
September 20, 2025
जीआरपी हेड कांस्टेबल अनिल यादव का स्थानांतरण, सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन
गाजीपुर प्रेस क्लब ने धूमधाम के साथ मनाया 76वां गणतंत्र दिवस
जमीनी विवाद में नाराज महिला ने पति संग बच्चों के साथ दिया धरना
बाबा गजाधर दास नर्सिंग कालेज में लैंप लाइटिंग समारोह का आयोजन, एएनएम की 40 छात्राओं ने ली सेवा की शपथ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?