By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: उत्तर प्रदेश के क्रिकेट माफिया को जेल भेजा जाए : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > उत्तर प्रदेश के क्रिकेट माफिया को जेल भेजा जाए : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल
IMG 20250918 WA0231
गाजीपुर

उत्तर प्रदेश के क्रिकेट माफिया को जेल भेजा जाए : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल

Sonu sharma
Last updated: September 18, 2025 3:24 pm
Sonu sharma
Published: September 18, 2025
Share
SHARE
img 20250918 wa02308479535425259526898
उत्तर प्रदेश के क्रिकेट माफिया को जेल भेजा जाए : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल 13

गाजीपुर । क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तथा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल के सदस्यों ने बैठक कर प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों के हित में तीन नए क्रिकेट एसोसिएशन बनाने का संकल्प लिया है। इस ऐतिहासिक निर्णय से पूरे प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों का मानना है कि मुख्यमंत्री योगी जी की इस पहल से उन्हें नया जीवन और नई दिशा प्राप्त होगी। वहीं, बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं दिल्ली निवासी कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने लोढ़ा समिति की सिफारिशों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री के इस संकल्प का विरोध किया है। खिलाड़ियों के अनुसार, श्री शुक्ला पूर्वांचल और मध्य उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के बड़े विरोधी माने जाते हैं। उनके कारण दिल्ली और हरियाणा के खिलाड़ी उत्तर प्रदेश से खेल रहे हैं, जबकि पूर्वांचल और मध्य यूपी के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव हो रहा है। यहाँ तक कि उन पर खिलाड़ियों को “गंवार” कहकर अपमानित करने के आरोप भी लगे हैं। खिलाड़ियों ने यह भी आरोप लगाया है कि यूपीसीए (UPCA) पर राजीव शुक्ला का अवैध कब्ज़ा है। वर्तमान में यूपीसीए के छह निदेशक 75 वर्ष से अधिक आयु के हैं और लगभग 12 वर्षों से पद पर जमे हुए हैं। इसके अतिरिक्त, श्री शुक्ला के सहयोगी और पी.ए. अकरम सैफी पर आरोप है कि उन्होंने चयनकर्ताओं और कोचों को नियुक्त कर अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 तथा रणजी ट्रॉफी टीम के चयन के नाम पर करोड़ों रुपये की वसूली की है।खिलाड़ियों का कहना है कि अकरम सैफी और उनके सहयोगी चयनकर्ता एवं कोच पुरुष और महिला क्रिकेटरों का मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण कर रहे हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ने आरोप लगाया कि वर्तमान में हो रहे यूपीसीए ट्रायल भी पूरी तरह से दिखावा हैं। अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और रणजी ट्रॉफी ट्रायल में खिलाड़ियों को निष्पक्ष मौका नहीं दिया जा रहा है।
• ट्रायल में केवल तीन-चार गेंद खिलाकर चयन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाती है।
• मैचों की ऑनलाइन स्कोरिंग नहीं की जाती, ताकि खिलाड़ियों से पैसों की वसूली छुपाई जा सके।
• गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जानबूझकर बाहर कर दिया जाता है।
• यूपीसीए की चयन प्रक्रिया महज़ औपचारिकता है, जबकि वास्तविक टीम पहले ही दिल्ली के कांग्रेस नेता के घर पर तय कर दी जाती है। एसोसिएशन का कहना है कि अकरम सैफी का यह कथित “क्रिकेट माफिया साम्राज्य” खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। पूर्वांचल एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि इस भ्रष्ट तंत्र को जनता और सरकार के सामने लाकर निष्पक्ष और ईमानदार क्रिकेट की लड़ाई जारी रखी जाएगी।

advertisement
सुभाष डिग्री कॉलेज बहरियाबाद के संस्थापक स्व. ब्रजनाथ सहाय का मनाया गया 100वीं जयंती
8 वर्षीय नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म, आरोपी को 20 साल के कारावास…..
अज्ञात वाहन ने अधेड़ महिला को मारी टक्कर,मौत
मरदह बाजार में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत
नाबालिक बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाया फांसी की सजा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2025 12 20 at 9.02.17 PM
Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्चे की मौत

Shakti
Shakti
December 20, 2025
गैंगेस्टर जैनेंद्र प्रताप उर्फ मुन्ना की 35 लाख 70 हजार की दो मंजिला भवन  कुर्क
गाजीपुर में शुरू हुई देश की पहली डिजिटल जनगणना, डीएम अनुपम शुक्ल ने सेल्फी प्वाइंट से किया शुभारंभ…
राजकीय महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं को उद्यमिता का पाठ, बिजनेस प्लान पर हुई कार्यशाला
बहुत जल्द बनेगा मोहल्ला शास्त्री नगर स्मार्ट कॉलोनी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?