By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में 22 नवंबर को बजेगा एयर रेड सायरन, शाम 6 बजे अफीम फैक्ट्री में होगा ब्लैकआउट मॉक अभ्यास
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में 22 नवंबर को बजेगा एयर रेड सायरन, शाम 6 बजे अफीम फैक्ट्री में होगा ब्लैकआउट मॉक अभ्यास
IMG 20261120 WA0011
गाजीपुर

गाजीपुर में 22 नवंबर को बजेगा एयर रेड सायरन, शाम 6 बजे अफीम फैक्ट्री में होगा ब्लैकआउट मॉक अभ्यास

Sonu sharma
Last updated: November 20, 2026 3:03 pm
Sonu sharma
Published: November 20, 2026
Share
SHARE

गाज़ीपुर। जनपद में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए 22 नवंबर 2026 को  समय 6 पीएम, अफीम फैक्ट्री  में सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जनपद के विभिन्न विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से 18 नवंबर को जारी पत्र के अनुसार, शासन के निर्देश पर 22 नवंबर को शाम छह बजे जनपद में यह मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों और विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान की अध्यक्षता में रायफल क्लब गाजीपुर में बैठक संपन्न की गई है। बैठक में बताया कि नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशमन, नगर पालिका, विद्युत, लोक निर्माण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। ’’सायरन बजने से लेकर राहत-बचाव तक होगा अभ्यास, आपातकालीन परिस्थितियों का धीमे और तेज आवाज में सायरन का बजना ही संकेतक है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत हवाई हमले की चेतावनी के लिए दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद निर्धारित क्षेत्रों और स्थलों की विद्युत व्यवस्था बाधित कर ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों को सुरक्षित स्थानों और शेल्टरों में शरण लेने का अभ्यास कराया जाएगा। हवाई हमले का खतरा समाप्त होने के बाद दो मिनट तक ऊंची आवाज में ऑल क्लियर सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा छोटी आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर और बड़ी आग पर काबू पाने के लिए फायर सर्विस के फायर टेंडर का प्रयोग किया जाएगा। साथ ही घायलों को प्राथमिक उपचार देने, क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास भी किया जाएगा। मॉक एक्सरसाइज समाप्त होने की घोषणा के साथ यह अभ्यास पूरा होगा। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अपनी तैयारियों के साथ बैठक में प्रतिभाग करने और आपसी समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य युद्ध, हवाई हमले और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासनिक तंत्र, सुरक्षा एजेंसियों तथा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तत्परता को परखना और आम नागरिकों को आपदा के समय सुरक्षित रहने के तरीकों से परिचित कराना है। बैठक में नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक, धु्रव शुक्ला, मनोज सिंह एडिशनल सीएमओ संतोष कुमार वर्मा चीफ वार्डन, आकाशदीप डिप्टी चीफ वार्डन,अभिषेक कुमार सिंह सेक्टर वार्डन, आपदा प्रबंधन,स्वास्थ्य विभाग,पशुपालन विभाग, पुलिस विभाग,एनसीसी, नगर पालिका, अग्निशमन विभाग, होमगार्ड विभाग, नेहरू युवा केंद्र, लोक निर्माण विभाग, सूचना विभाग, स्थानीय एनजीओ, शासकीय अफीम कारखाना के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कार्य योजना तैयार किया गया, बैठक का संचालन आपदा विशेषज्ञ अशोक राय द्वारा किया गया।

advertisement

advertisement
गाजीपुर में बाढ़ की तैयारियों का जायजा, डीएम-एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
समर्पण संस्था शास्त्री नगर के तत्वाधान मे निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
गाजीपुर सिटी जोनल ट्रेनिंग सेंटर के सामने रेलवे भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही
गाजीपुर में महिला पीआरडी जवानों की परेशानी, 50-60 किमी दूर ड्यूटी और 12 घंटे काम का आरोप
सड़क हादसा: गाजीपुर के दो व्यापारियों की मौत, चालक गंभीर घायल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20261017 WA0010
Politicsउत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर: प्रो. लक्ष्मण यादव ने उठाए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दे

Avinash
Avinash
October 18, 2026
गाजीपुर में 6 अक्टूबर से शुरू होगी ऐतिहासिक रामलीला, 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन
भागवत कथा से संस्कार, सहयोग और समरसता की भावना का होता है विकास – हरिप्रकाशजी महाराज
ब्रह्मर्षी समाज कर्नाटक ने आशीष कुमार राय को किया सम्मानित
कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर युवक को उतरा मौत के घाट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?