गाजीपुर। जगरूप सेवा ट्रस्ट के अंतर्गत अनुष्का नेत्र क्लीनिक, शादियाबाद द्वारा कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लगातार सातवें वर्ष आयोजित किया गया, जिसमें कड़ाके की ठंड के बीच गरीब एवं असहाय लोगों को बड़ी राहत मिली।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनुष्का नेत्र क्लीनिक द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर बताया गया कि अनुष्का नेत्र क्लीनिक द्वारा गरीब व असहाय लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन भी किया जाता है, जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी सामाजिक सेवा है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा चोब सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष गाजीपुर प्रकाश केशरी, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, व्यापार मंडल महामंत्री प्रिंस अग्रवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष मनिहारी राकेश सिंह अंशु, जेपी सिंह, सद्दाम हुसैन (बरवाकला), अनिल प्रधान (कस्बा कोईरी), आफताब अंसारी अपोलो, ज्ञानेंद्र गुप्ता (प्रधान हंसराजपुर), डॉ अमरजीत यादव, डॉ संजय कुशवाहा, डॉ अबूशाद, रियाजउद्दीन गुड्डू, प्रधान कस्बा दयालपुर, रमेश सिंह कुशवाहा (जिला अध्यक्ष बसपा गाजीपुर), बृजेश मौर्य, सुधाकर सिंह कुशवाहा, रामअवध कुशवाहा, अशोक गुप्ता (प्रधान जखनियां), व्यापार मंडल अध्यक्ष शादियाबाद सोनू अहमद, जुगेश यादव, नदीम सिद्दीकी, नुरुल्लाह, सुरेंद्र यादव, निदेशक डॉ उपेंद्र यादव, उपनिदेशक केदार फौजदार महाविद्यालय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान डॉ आर. के. मौर्य, निदेशक अनुष्का नेत्र क्लीनिक शादियाबाद द्वारा लगभग 1500 कंबलों का वितरण गरीब व असहाय लोगों के बीच किया गया। डॉ मौर्य ने कहा कि अनुष्का नेत्र क्लीनिक में आंखों से संबंधित सभी प्रकार के इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है और संस्था हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहती है।
कार्यक्रम का संचालन अखिलेश मौर्य ने अत्यंत सुचारु एवं प्रभावशाली ढंग से किया। समारोह में अनुष्का नेत्र क्लीनिक का समस्त स्टाफ एवं मौके पर मौजूद सभी पत्रकार उपस्थित रहे।




