
गाजीपुर । बरामद हुई सोनम को लेकर एसपी इरज राजा ने बताया कि नंदगंज थाना क्षेत्र में एक ढाबा संचालक की सूचना पर सोनम को बरामद किया गया। मध्य प्रदेश और मेघालय पुलिस को सूचित कर दिया गया है और एमपी पुलिस सोनम को हैंडओवर करने के लिए आ रही है।सोनम गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके के एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली थी। उसे जिला अस्पताल ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया गया और वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया है। सोनम अपने परिजनों से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर रही है।सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली, ढाबा संचालक ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने सोनम को बरामद कर लिया, मध्य प्रदेश पुलिस को सूचित कर दिया गया है, सोनम को एमपी पुलिस को हैंडओवर किया जाएगा।



