गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस को थाना क्षेत्र के हाईवे के पखनपुरा गांव के समीप तीन राशी गोवंश के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि में थाना प्रभारी संतोष कुमार राय अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित पखनपुरा के पास डीसीएम वाहन में पशु लदा हुआ है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संन्तोष कुमार राय ने बताया कि बताया कि जौनपुर से पशु लादकर बिहार जा रहे थे। पशु तस्कर की पहचान करंडा थाना क्षेत्र के दीनापुर गांव निवासी गोलू यादव के रूप में हुई है। वही इस मामले में डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया है। जिसका पुलिस सर गर्मी से तलाश कर रही है। गोवंश में एक गाय और दो बछड़े शामिल हैं। इस मामले में काल डिटेल से मिले सुसंगत साक्ष के आधार पर वाहन स्वामी सहित अन्य छः लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर सभी फरार तस्कर की भी तलाश की जा रही है।



