By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव, 15 फरवरी से 15 मार्च तक होगा पुरस्कार वितरण
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव, 15 फरवरी से 15 मार्च तक होगा पुरस्कार वितरण
IMG 20260908 WA0057
गाजीपुर

गाजीपुर के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव, 15 फरवरी से 15 मार्च तक होगा पुरस्कार वितरण

Sonu sharma
Last updated: September 8, 2026 7:43 pm
Sonu sharma
Published: September 8, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर महा निदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जनपद गाजीपुर के समस्त परिषदीय विद्यालयों में पीएम श्री विद्यालयों को छोड़कर वार्षिकोत्सव के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह पुरस्कार वितरण समारोह 15 फरवरी 2027 से 15 मार्च 2027 के मध्य आयोजित किया जाएगा। समारोह का उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की शैक्षिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ- साथ उनके अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित करना है। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रत्येक कक्षा से विगत परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक-एक छात्र/छात्रा, प्रत्येक कक्षा से सर्वाधिक उपस्थिति वाले एक-एक छात्र/छात्रा तथा खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्रा को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के एक-एक अभिभावक तथा विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों के एक अभिभावक को भी सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति के उन सक्रिय सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने नियमित रूप से एसएमसी की बैठकों में प्रतिभाग करने के साथ विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान किया है। समारोह में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए यथासंभव टॉफी, चॉकलेट एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार पुरस्कार वितरण हेतु विद्यालय स्तर पर लंच बॉक्स, पानी की बोतल, ट्रॉफी, ड्रॉइंग नोटबुक, कैनवास एवं वाटर कलर, ज्योमैट्रिक बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, पेन, कहानी की पुस्तक एवं महान विभूतियों के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तकें आदि सामग्री क्रय की जा सकती है। अभिभावकों के सम्मान हेतु शॉल, मोमेंटो एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हरित पौधे भी दिए जा सकते हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं समस्त अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए आयोजन से दो दिन पूर्व व्यक्तिगत रूप से तथा बच्चों द्वारा निर्मित निमंत्रण कार्ड के माध्यम से आमंत्रण दिया जाएगा।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर उपासना रानी वर्मा ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुरस्कार वितरण समारोह का गरिमापूर्ण एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक अभिभावकों एवं समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

advertisement
गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ, 1.24 लाख मामलों का निस्तारण
एमएएच इंटर कॉलेज गाज़ीपुर में योग, प्राकृतिक चिकित्सा और वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न……
गाजीपुर में पत्रकारिता दिवस पर होगा भव्य सम्मान समारोह, उपेंद्र राय होंगे सम्मानित
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, वकील लियाकत अली फरार
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल गाज़ीपुर द्वारा पहलगाम में शहीद हुए पर्यटकों की स्मृति में निकाला कैंडल मार्च
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260628 WA0001
गाजीपुर

12वीं मोहर्रम पर शहर का एकमात्र कदीमी शोहदा ए कर्बला हज़रत इमाम हुसैन अस का निकाला गया तीजे का जुलूस

Sonu sharma
Sonu sharma
June 28, 2026
राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ
महंगाई के दौर में मजदूरों का शोषण: वन विभाग की मजदूरनियों की दर्दनाक कहानी
गाजीपुर: महिला अस्पताल के सामने पाइपलाइन फटी, सड़क पर जलभराव से जनता परेशान
जनपद से गुजरने वाले सभी तरह के वाहनों को प्रशासन ने रोक लगाई ,हजारों श्रद्धालु एवं यात्री जाम में फंसे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?