By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ, 1.24 लाख मामलों का निस्तारण
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ, 1.24 लाख मामलों का निस्तारण
IMG 20260509 234900 scaled
गाजीपुर

गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ, 1.24 लाख मामलों का निस्तारण

Sonu sharma
Last updated: May 9, 2026 11:57 pm
Sonu sharma
Published: May 9, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायालय के दसकक्षीय सभागार में प्रशासनिक न्यायमूूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी एवं न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा शनिवार को मॉ सरवस्ती के मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। न्यायामूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी द्वारा लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह बताया गया कि गाजीपुर के सभी विद्धवान अधिवक्ता भाइयो एवं बहनो भारत वर्ष में सभी तरह के त्यौहार होते है। एक सामाजिक त्यौहार, धार्मिक त्यौहार एवं राष्ट्रीय पर्व परन्तु जो आज का पर्व है न्याय का पर्व है। एक ऐसा पर्व है जो हमारे देश की जो प्राचीन सभ्यता रही, जहा कोई भी वाद पहले स्तर पर परिवार के मुखियॉ द्वारा फिर गॉव के मुखियॉ के द्वारा गॉव के मंच, पंच के द्वारा आपसी समझौते से निर्धारित किया जाता था। उसी परम्परा को एक न्यायिक चेहरा देने के लिए एक अधिनियम की स्थापना हुई, परन्तु वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ राष्ट्र के सभी जिलो के राष्ट्रीय लोक अदालत का करने के फैसला किया गया। इसके पिछे की मंशा यह रही की देखा भी गया जब भी कोई वादकारी अपना वाद न्यायालय के समक्ष आता है जो प्रक्रिया की जटिलता है। इसके कारण कभी कभी छोटे वाद भी लम्बे समय तक निर्णय लेने के लिए न्यायालय में लम्बित पड़ जाते है। इसलिए इस पर्व लाया गया कि आज उस जटिलता से दूर, उस वाधता से दूर, जहा जज परिवार की मुखियॉ की तरह और आपसे उम्मीद लगाता हुआ कि आप अपने वाद को आपस में बैठक कर निर्धारित करा सके। वाहन चालान की संख्या में बहुत दिन तक लम्बित हो जाते थे वहा चालान अब आन लाईन या लोक अदालत में पहुचकर लम्बित चालानो को पूरा किया जाता है। ग्रामीण इलाको में बैक से जो लोन लोन लिया जाता था जिसका व्याज बढ़कर ज्यादा जो जाता है जो गरीब किसान न भर पाने से राष्ट्रीय लोक अदालत में उनके व्याज मॉफ करके उनका लोन भर दिया जाता है। उन्होने कहा कि लोक अदालत सुलह समझौते के माध्यम से आपसी वैमनस्य को समाप्त करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। उनके द्वारा यह कहा गया कि सम्पूर्ण न्यायपालिका कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक न्याय व्यवस्था का लाभ पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध है। जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा यह कहा गया कि लोक अदालत से जहाँ एक ओर समय की बचत होती है, वहीं लम्बे समय से लम्बित मामलों के त्वरित निस्तारण का यह एक अत्यन्त महत्वपूर्ण साधन है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि जब लोक अदालत के माध्यम से किसी मामले का निस्तारण होता है तब उसके विरूद्ध कोई अपील नहीं होती है और विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत शक्ति सिंह अपर जिला जज कोर्ट संख्या-1 द्वारा लोक अदालत के विषय में जानकारी देते हुए यह बताया गया कि ऐसे छोटे प्रकरण जिसमें अनावश्यक रुप से मुकदमेबाजी के कारण पक्षकारों के मध्य वैमनस्यता विद्यमान रहती है, को समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में लोक अदालत द्वारा अपनी सक्रिय भूमिका निभायी जा जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा यह कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायपालिका, प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से मामलों के निस्तारण का जीवन्त उदाहरण है। पुलिस अधीक्षक डा० ईरज राजा द्वारा यह कहा गया कि जनपद की पुलिस द्वारा लोक अदालत की सफलता हेतु शत प्रतिशत नोटिसों का तामिला कराया गया है।आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में वृद्धा, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन हेतु एक शिविर भी लगाया गया। इस अवसर पर मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर बिजली बिल, गृहकर एवं जल कर सहित अन्य सामाजिक योजनाओं से सम्बंधित पाण्डाल भी लगाये गये हैं। प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा कुछ दिव्यांगजनों को व्हील चेयर/बैसाखी आदि का वितरण भी किया गया। आज की लोक अदालत में सैन्य कर्मियों हेतु एक विशेष पाण्डाल लगाया गया था। नीरज गोंड, सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 01 लाख 24 हजार 587 मामले निस्तारित किये गये। बैंक द्वारा कुल 04 करोड़ 38 लाख 55 हजार 223 रुपये के एन.पी.ए. मामले निस्तारित किये गये। परिवार न्यायालय द्वारा कुल 06 विवाहित जोड़ो की सुलह कराकर विदाई करायी गयी। आज की लोक अदालत में अपर जिला जज कोर्ट संख्या-01 में 10 वर्ष से लम्बित अत्यंत प्राचीनतम सिविल अपील भी निस्तारित की गयी। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शैलोज चन्द्रा, पी.ओ. एम.ए.सी.टी. संजय हरिशुक्का, अपर जिला जज अली रजा, अभिमन्यू सिंह, रामअवतार प्रसाद, संजय कुमार लाल, विजय कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, सिविल बार के सचिव अंजनी ठाकुर, वाहय न्यायालय सैदपुर, मुहम्मदाबाद, ग्राम न्यायालय जखनियों, जमानियों, बार के पदाधिकारीगण, न्यायालय के कर्मचारी एवं वादकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज गोंड़ द्वारा किया गया।

advertisement
ABVP ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह: बोले- युवा शक्ति ही राष्ट्र का प्राण तत्व हैं
वेलफेयर क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित
गाजीपुर में नई आल न्यू Hyundai Venue की शानदार लॉन्चिंग…
कैंची धाम जा रहे गाजीपुर के राहुल सिंह समेत 4 युवकों की दर्दनाक मौत
कृष्ण सुदामा महाविद्यालय मरदापुर के रासेयो शिविरार्थियों ने किया योगाभ्यास
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260414 WA0024
क्राइम न्यूजगाजीपुर

गाजीपुर: गोतस्करी मामले में वांछित अभियुक्त अशरफ अली गिरफ्तार

Sonu sharma
Sonu sharma
April 14, 2026
स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष और प्रभावी पत्रकारिता अवश्यक
नागरिक सुरक्षा कोर टीम का गठन
मरदह में स्कूल वैन पलटी, 9 बच्चे घायल, सभी खतरे से बाहर
सादात में पुलिसकर्मियों ने लगाई एकता की दौड़, एसओ ने दिखाई हरी झंडी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?