गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 8 अक्टूबर 2026 तक इटावा में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए गाजीपुर जिले की टीम के चयन को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 30 सितंबर 2026 को नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में आयोजित होगा।इच्छुक खिलाड़ी 30 सितंबर को सुबह 9:30 बजे तक अपनी प्रविष्टि दे सकते हैं। चयनित खिलाड़ी 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वाराणसी मंडल स्तरीय चयन में डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा में प्रतिभाग करेंगे।खिलाड़ियों के लिए पात्रता प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त एवं प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, सीआरएस नंबर और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।



