By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: कलम की साख और सरोकारों पर मंथन, हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों ने लिया निष्पक्षता का संकल्प
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > कलम की साख और सरोकारों पर मंथन, हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों ने लिया निष्पक्षता का संकल्प
IMG 20260530 WA0017
गाजीपुर

कलम की साख और सरोकारों पर मंथन, हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों ने लिया निष्पक्षता का संकल्प

Avinash
Last updated: May 30, 2026 4:00 pm
Avinash
Published: May 30, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की स्थानीय शाखा द्वारा शहर के प्राचीन पुस्तकालय एवं वाचनालय मिश्रबाजार में विचार गोष्ठी एवं चिंतन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भाग लेते हुए पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, उसकी चुनौतियों और सामाजिक दायित्वों पर गंभीर विमर्श किया।गोष्ठी में वक्ताओं ने पत्रकारिता के नाम पर समाज को कलंकित करने वाली गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है, जिसे निजी स्वार्थ और व्यवसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। पत्रकार का दायित्व समाज तक सत्य, तथ्य और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को पहुंचाना है।यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद एवं जिलाध्यक्ष पदमाकर पाण्डेय ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता की नींव रखने वाले पंडित जुगलकिशोर शुक्ल ने ‘उदन्त मार्तण्ड’ के माध्यम से पत्रकारिता को जनजागरण का सशक्त माध्यम बनाया था। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का प्रहरी होता है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व पत्रकारिता की आड़ में ऐसे कृत्य कर रहे हैं जिससे पूरे मीडिया जगत की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है।संगठन के पदाधिकारी विजयशंकर तिवारी एवं रामचन्द्र सिंह ने कहा कि पत्रकारों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करना चाहिए। समाज में पत्रकारों का सम्मान उनकी विश्वसनीयता और आचरण से ही सुरक्षित रह सकता है।विवेकानन्द राय ने कहा कि पत्रकारिता के नाम पर लोगों को भ्रमित करने और विभिन्न संगठनों का नाम लेकर अनुचित गतिविधियों में संलिप्त लोगों को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सच्चा पत्रकार अपनी लेखनी और खबरों के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य करता है, न कि व्यक्तिगत लाभ के लिए पत्रकारिता का उपयोग करता है।इस अवसर पर संजय चौबे, भुवन जायसवाल, रामप्रवेश राय, विनोद कुमार लाल, गौरीशंकर पाण्डेय, दिनेश चन्द्र शर्मा, रंगनाथ दूबे, वरिष्ठ पत्रकार अरुण तिवारी, खड़ानन्द दूबे, सतीश पाण्डेय, कमलाकर पाण्डेय, दीपक श्रीवास्तव सहित अनेक पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनपक्षधर पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पदमाकर पाण्डेय ने की तथा संचालन दिनेश चन्द्र शर्मा ने किया। गोष्ठी में जिले के विभिन्न समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े चार दर्जन से अधिक पत्रकार एवं कैमरामैन उपस्थित रहे।

advertisement
IMG 20260530 WA0016
कलम की साख और सरोकारों पर मंथन, हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों ने लिया निष्पक्षता का संकल्प 14
IMG 20260530 WA0017
कलम की साख और सरोकारों पर मंथन, हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों ने लिया निष्पक्षता का संकल्प 15
अवैध नामों की जांच कर हटाने पर जोर, निर्वाचन नामावली शुद्धिकरण अभियान तेज
गाजीपुर से सुहेलदेव एक्सप्रेस के समय में बदलाव, अब 20 मिनट पहले पहुंचेगी आनंद विहार
गाजीपुर:स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास द्वारा लोकबंधु राजनरायन की पुण्यतिथि मनाई जाएगी 31 दिसंबर को
सपा सांसद अफजाल अंसारी ने जताया जान का खतरा, पीएम मोदी व लोकसभा स्पीकर से मांगी सुरक्षा
“ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों को सलाम, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब”
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260528 WA0003
गाजीपुर

नमाज़ के बाद बच्चों को टॉफी बांटकर दी बकरीद की मुबारकबाद, प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की

Sonu sharma
Sonu sharma
May 28, 2026
गाजीपुर में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ के नारे, राजकीय महिला पीजी कॉलेज से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
प्रेम विवाह के डेढ़ साल बाद महिला की मौत, परिवार ने लगाया गंभीर आरोप
लाल बहादुर शास्त्री पार्क में धूमधाम के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह
सोशल मीडिया पर सांसद अफजाल अंसारी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई -बिन्दु बाला बिन्द
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?