By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31अक्टूबर तक व दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31अक्टूबर तक व दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा
IMG 20260925 WA0038
गाजीपुर

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31अक्टूबर तक व दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा

Avinash
Last updated: September 25, 2026 10:30 pm
Avinash
Published: September 25, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में 01 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 के मध्य दस्तक अभियान को लेकर अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक गुरुवार देर सायं आयोजित हुई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पूरी तैयारी समयबद्ध ढंग से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया, दिमागी बुखार ,स्क्रब टाइफस, लेप्टोस्पोरोसिस आदि संचारी रोगों से जुडे़ मामलों की आशंका को देखते हुए जनपद में अन्तर्विभागीय समन्वय से युद्धस्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में 01 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 01 अक्टूबर से पहले संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। इस दौरान स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाए। तालाबों, नालों व नालियों में एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाए। महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीण स्तर पर संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु तालाबों/नालों व नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने नगर पंचायतों में हैण्डपम्पों की पानी टेस्टिंग कराने के साथ-साथ ओवर हेड टैंको की सफाई कराये। सभी अधिकारियों को यह भी हिदायत दी, कि पिछले वर्ष से बेहतर कार्य कराये जाने हेतु जनपद स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक पर्यवेक्षण कराया जाए।अभियान के कृत कार्यवाही की सूचना व्हाट्एप्प ग्रुप में भेजें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में माईक्रोप्लान जिला मलेरिया अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराये। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि 28 अक्टूबर तक सभी कार्ययोजना स्वास्थ्य कार्यालय में भेजना सुनिश्चित कराए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों से संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम केसम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,नगर विकास, पंचायतीराज,आई0सी0डी0एस 0, ग्राम्य विकास, चिकित्सा शिक्षा, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि, पशुपालन तथा अन्य सभी सम्बन्धित विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के संबंध में कार्यवाही करें। बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.रामकुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार,संबंधित चिकित्साधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा एमओआईसी मौजूद रहे।

advertisement

advertisement
युवाओं को मिलेगा 3.5 लाख तक ऋण और ब्याज अनुदान
UPI से हुई ₹26 हजार की ठगी, 1930 पर शिकायत के बाद साइबर सेल ने कराई रकम वापस
तमंचा-कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गाज़ीपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पति की मौत के 5 घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम
गाजीपुर: सियारमपुर के पास हाईवे पर टक्कर, तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251119 WA0224
गाजीपुर

मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत 28 किसानों को किया गया सम्मानित 

Sonu sharma
Sonu sharma
November 19, 2025
माघ पूर्णिमा स्नान के दौरान ददरीघाट पर बड़ा हादसा टला, 30 सेकंड में रेस्क्यू कर पति-पत्नी की बचाई जान
गौहत्या के दोषियों को कठोर सजा देने वाली गुजरात की न्यायाधीश रिज़वाना जी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी से लिया आशीर्वाद
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गाजीपुर का चुनाव बना प्रतिष्ठा का विषय, नामांकन प्रक्रिया संपन्न
हर बच्चा स्कूल चलेगा: सादात में गूंजे शिक्षा के नारे, निकली विशाल रैली
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?