गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। प्राप्त तहसीलो के सूचना के अनुसार कुल 607 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 58 को मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में 188 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 20 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं तहसील जमानिया में 85 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 08 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मोहम्मदाबाद में 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 09 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में 91 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में 91 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में 50 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



