गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार 3 माह से उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय के कर्मचारियों को 3महीने से वेतन एवं पेंशन न मिलने से सभी कार्मिकों को जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है और जिसके कारण दवा पानी भोजन पानी बच्चों का फीस कर्जा पर कर्जा हो रहा है आये दिन कर्मचारी /अधिकारी वेतन व पेंशन के अभाव में मर रहे हैं लोग कोई उधार पैसा देने से इनकार कर रहे हैं लोग और मिलने से भी कतरा रहे हैं लोग कहीं कोई उधार न मांगें जिस संबंध में जल निगम नगरीय के बकाया वेतन पेंशन मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जा रहा है कि कर्मचारियों का बकाया वेतन पेंशन दिलाने की कृपा किया जाय और 50 % बकाया महंगाई भत्ता और सातवां वेतनमान /अनुकंपा नियुक्ति बहाल किया जाए और हम लोग की जायज मांगे दिलाने की कृपा किया जाए जल निगम कर्मचारियों का दिन पर दिन कर्ज के अभाव में कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन एवं कोर्ट केस के आदेश के बावजूद भी जल निगम प्रशासन अनसुनी कर रही है ऐसी वैकल्पिक व्यवस्था हटाकर हम लोग कर्मचारियों का वेतन पेंशन ट्रेजरी से किया जाए कर्मचारी महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार मौर्य पूर्व जिलाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ गाजीपुर ने और कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त किया तथा शासन प्रशासन से अनुरोध किया गया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए ।



