By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: दुल्लहपुर में युवक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, पैर में लगी गोली
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > उत्तर प्रदेश > दुल्लहपुर में युवक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, पैर में लगी गोली
02 06 2022 murder 22765963
उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

दुल्लहपुर में युवक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, पैर में लगी गोली

Sonu sharma
Last updated: December 26, 2025 8:50 pm
Sonu sharma
Published: December 26, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घात लगाए बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह वारदात शंकरपुर ओडराई ग्राम सभा के सैय्यद बाबा की मजार के पास हुई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकरपुर निवासी विश्वजीत यादव (25) पुत्र लाहौर यादव अपनी स्प्लेंडर बाइक से दुल्लहपुर बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली बाइक की टंकी में लगी, जबकि दूसरी गोली विश्वजीत के दाहिने पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े।

advertisement

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, जिन्हें आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विश्वजीत अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र हैं।

advertisement

ग्रामीणों के अनुसार, पीड़ित का गांव के ही एक पड़ोसी से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब छह माह पूर्व जल निगम की पाइपलाइन बिछाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी पंचायत दुल्लहपुर थाने में थानाध्यक्ष की मौजूदगी में कराई गई थी। उस समय मामला सुलझ गया था, लेकिन इसी रंजिश को लेकर बदमाश खुन्नस खाए हुए थे। विश्वजीत की बुआ ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही विशाल यादव और अजीत यादव ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

advertisement

सूचना मिलते ही दुल्लहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

गाजीपुर: फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में कर्मचारी का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी
जिला कारागार में शिक्षक दिवस पर बंदियों को साक्षर बनाने वाले अध्यापकों का हुआ सम्मान
उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के सदस्यों द्वारा असीम अरुण का हुआ भव्य स्वागत
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में अनीता यादव को मिला प्रदेश में नौवां स्थान, परिजन सहित कालेज परिवार के लोग गदगद
सड़क सुरक्षा की दिलाई गई शपथ
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251119 WA0327
गाजीपुर

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य हुआ आयोजन

Sonu sharma
Sonu sharma
November 19, 2025
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक संपन्न
मिशन शक्ति 5.0″ के अंतर्गत मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन
जीएसटी चोरी के आरोप में वांछित आरोपी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध वसूली पर SP की सख्ती, कासिमाबाद के प्रभारी निरीक्षक सस्पेंड
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?