गाज़ीपुर। सादात प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में चल रही 70वीं प्रादेशिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को गाजीपुर के एथलीटों ने एक गोल्ड समेत तीन पदक अपने नाम किए। वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बहरियाबाद के शुभम यादव ने अंडर-19 बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में गोल्ड और 100×400 रिले में सिल्वर जीतकर मेडल की हैट्रिक पूरी की। इससे पहले वह 100 मीटर में गोल्ड जीत चुके हैं। टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर के अनिल बिंद ने 800 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल किया।इससे पहले बापू इंटर कॉलेज सादात के आदित्य यादव (3000 मीटर रजत), एमए अंसारी इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद के कृष्णा प्रजापति (हाई जंप कांस्य) और नेहरू विद्यापीठ रेवतीपुर की आरती यादव (अंडर-17 1500 मीटर रजत) पदक जीत चुके हैं।इस सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह सहित प्रधानाचार्य दिनेश यादव, रामप्रकाश,उदयराज,विजय शंकर राय,कमरुद्दीन, शिवकुमार सिंह, अंजनी सिंह, रामपलट यादव, तरुण, मनोज यादव, लालबहादुर, इन्द्रजीत, संजीव, रीना पाण्डेय, उदय शर्मा, रामआशीष, गौरव सिंह, अखंड राय, सुर्यप्रकाश राय, इब्राहिम खान ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।



