
गाजीपुर / सादात। 72वीं ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में उप्रावि. बिजहरी की करीना कुमारी, 200 मीटर में पचरुखवा की आराधना, 400 मीटर में मजुई की सुनैना और 600 मीटर दौड़ में माहपुर की सपना यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग पचास मीटर दौड़ में मजुई की नंदिनी यादव प्रथम, देवापार की शिवांगी राजभर द्वितीय, सरदरपुर की अंशिका यादव तृतीय रही। सौ मीटर में नंदिनी यादव प्रथम, गदाईपुर की परी द्वितीय, सरदरपुर की अंशिका यादव तृतीय रही। 200 मीटर में मजुई की नंदिनी प्रथम, हीरानंदपुर की शालिनी गौड़ द्वितीय और सरदरपुर की अंशिका यादव तृतीय रही। 400 मीटर में मजुई की नंदिनी यादव प्रथम, पलिवार की आर्यंशी यादव द्वितीय, उकरांव की महिमा तृतीय रही। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर में अथर्व यादव प्रथम, सत्यम यादव द्वितीय, अनुराग राजभर तृतीय रहे। 100 मीटर अनीश राजभर प्रथम, प्रियांशु यादव द्वितीय, छोटू राजभर तृतीय, 200 मीटर में अनीश प्रथम, अथर्व द्वितीय, लव कुश तृतीय रहे। 400 मीटर लव राजभर प्रथम, गुलशन द्वितीय और विपिन तृतीय रहे। जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर में प्रिंस राजभर प्रथम, 200 मीटर में अमित पूरी, 400 में मुंदन राजभर और 600 में प्रिंस प्रजापति अव्वल रहे। अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।



