By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: 10 बजे खुलने वाला दफ्तर, 11 बजे आते कर्मचारी—सदर तहसील में लापरवाही हावी
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > उत्तर प्रदेश > 10 बजे खुलने वाला दफ्तर, 11 बजे आते कर्मचारी—सदर तहसील में लापरवाही हावी
WhatsApp Image 2026 02 09 at 11.05.31 AM 1
उत्तर प्रदेशHomeगाजीपुर

10 बजे खुलने वाला दफ्तर, 11 बजे आते कर्मचारी—सदर तहसील में लापरवाही हावी

Avinash
Last updated: February 9, 2026 8:40 pm
Avinash
Published: February 9, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर की सदर तहसील इन दिनों प्रशासनिक लापरवाही और कर्मचारियों की मनमानी को लेकर चर्चा में है। तहसील कार्यालय, जिसे आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का केंद्र होना चाहिए, वही आज लोगों के लिए परेशानी और मानसिक पीड़ा का कारण बनता जा रहा है। खतौनी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य राजस्व कार्यों के लिए दूर-दराज़ गांवों से आने वाले ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

advertisement

सबसे गंभीर आरोप तहसील कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर पर लग रहे हैं। नियम के अनुसार कार्यालय का समय सुबह 10 बजे से है, लेकिन आरोप है कि संबंधित ऑपरेटर अक्सर 10:30 बजे या 11 बजे पहुंचता है। इस कारण सुबह से लाइन में खड़े लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

advertisement

तहसील परिसर में सुबह से ही किसान, मजदूर, बुजुर्ग, महिलाएं और छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद में खड़े दिखाई देते हैं। कोई भूमि से जुड़ी खतौनी निकलवाने आया है तो कोई विरासत संबंधी दस्तावेज के लिए भटक रहा है। कई लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिल पा रहे हैं।

advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि वे अपना रोज़गार और खेत-खलिहान का काम छोड़कर तहसील आते हैं, लेकिन यहां पहुंचने के बाद पता चलता है कि संबंधित कर्मचारी अभी तक कार्यालय नहीं आया है।

एक बुजुर्ग किसान ने नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा,
“हम सुबह 8 बजे घर से चलकर यहां आते हैं। 10 बजे दफ्तर खुलता है, लेकिन कंप्यूटर बाबू 10:30–11 बजे आते हैं। पूछने पर कोई जवाब नहीं मिलता। आखिर हम कहां जाएं?”

वहीं एक महिला ने बताया कि तीन दिनों से तहसील के चक्कर लगाने के बावजूद उसका काम नहीं हो सका।
“हर दिन यही कहा जाता है—आज नहीं, कल आना,” महिला ने आक्रोश भरे स्वर में कहा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सब कुछ तहसीलदार की जानकारी में होने के बावजूद जारी है। लोगों का मानना है कि यदि जिम्मेदार अधिकारी सख्ती दिखाएं तो कर्मचारियों की मनमानी पर आसानी से अंकुश लगाया जा सकता है। लेकिन मौजूदा हालात देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि तहसीलदार की “मेहरबानी” से ही कंप्यूटर ऑपरेटर मनमानी कर रहा है।

जनता का कहना है कि न तो समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है और न ही शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई हो रही है। इससे साफ संदेश जा रहा है कि तहसील कार्यालय में अनुशासन पूरी तरह ढीला पड़ चुका है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026 02 09 at 11.05.31 AM 1
10 बजे खुलने वाला दफ्तर, 11 बजे आते कर्मचारी—सदर तहसील में लापरवाही हावी 13
गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने मनाया हिन्दी पत्रकारिता दिवस
नववर्ष पर युवा स्पोर्टिंग क्लब की हैंड ड्रम क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
मऊ में नाबालिग बहनों के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
सिद्धपीठ हथियाराम मठ में पारंपरिक रूप से किया गया अर्चन-पूजन
मुख्तार गैंग पर एक और बड़ा शिकंजा, फरार इनामी पत्नी आफसा अंसारी के शस्त्र लाइसेंस में फर्जीवाड़े का खुलासा….
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2025 12 05 at 7.14.33 PM
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम कराने पर होगी कठोर कार्रवाई, 50 हजार जुर्माना या 2 साल की सजा

Shakti
Shakti
December 5, 2025
डॉ0प्रवीण भाई तोगड़िया का दुर्गेश श्रीवास्तव के यंहा आना आगामी चुनाव को लेकर चर्चा का विषय
गाजीपुर के 12 गांवों में रहस्यमयी बीमारी का कहर, स्वस्थ जन्म के बाद दिव्यांग हो रहे बच्चे
प्रेम और आस्था भक्ति के कारकों में मुख्य कारक है – स्वामी जय गुरुबंदे
आदित्य वर्मा हत्याकांड के विरोध में  आम लोगो ने निकाला कैंडल जुलूस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?