By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    अब यूसुफपुर स्टेशन पर रुकेंगी बड़ी ट्रेने रेलवे बैठक में उठी जोरदार मांग।
    यूसुफपुर स्टेशन पर रुकेंगी बड़ी ट्रेनें? अफजाल अंसारी ने रेलवे GM से की बड़ी मांग
    June 12, 2026
    न्यायालय परिसर के भीतर और बाहर वादकारियों और संदिग्धों की गहन तलाशी
    Breaking News: फरार इनामी बदमाशों के कोर्ट में हाजिर होने की सूचना, पुलिस हाई अलर्ट पर
    June 11, 2026
    कमलेश चौधरी एनकाउंटर के बाद गोड़ा गांव में तैनात पुलिस बल
    विनीत राय हत्याकांड: मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद गोड़ा गांव बना पुलिस छावनी
    June 7, 2026
    विनीत राय हत्याकांड पर गाजीपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
    विनीत राय हत्याकांड पर गरमाई राजनीति, गाजीपुर पहुंचे अजय राय
    June 7, 2026
    गाजीपुर एनकाउंटर मामले पर बयान देतीं सपा सांसद डिंपल यादव
    गाजीपुर एनकाउंटर पर डिंपल यादव के सवाल, बोलीं- पकड़ सकते थे तो मुठभेड़ क्यों?
    June 5, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: Breaking News: फरार इनामी बदमाशों के कोर्ट में हाजिर होने की सूचना, पुलिस हाई अलर्ट पर
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > Home > Breaking News: फरार इनामी बदमाशों के कोर्ट में हाजिर होने की सूचना, पुलिस हाई अलर्ट पर
न्यायालय परिसर के भीतर और बाहर वादकारियों और संदिग्धों की गहन तलाशी
HomePoliticsउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूजगाजीपुरदेश

Breaking News: फरार इनामी बदमाशों के कोर्ट में हाजिर होने की सूचना, पुलिस हाई अलर्ट पर

Sonu sharma
Last updated: June 12, 2026 4:27 am
Sonu sharma
Published: June 11, 2026
Share
SHARE

न्यायालय परिसर के भीतर और बाहर वादकारियों और संदिग्धों की गहन तलाशी

advertisement
img 20260611 wa01961747701136565170372
Breaking News: फरार इनामी बदमाशों के कोर्ट में हाजिर होने की सूचना, पुलिस हाई अलर्ट पर 15
img 20260611 wa01934249054828439351869

गाजीपुर।  29 मई की देर रात होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड में फरार चल रहे इनामी आरोपियों के न्यायालय में गुपचुप तरीके से हाजिर होने की सूचना मिलने पर गुरुवार को गाजीपुर जनपद न्यायालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। सुबह से ही न्यायालय के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रही और परिसर के भीतर बाहर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी, शहर कोतवाली पुलिस तथा न्यायालय सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल ने सभी सर्चिंग डिवाइस के साथ न्यायालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। वकीलों के बैठने के स्थानों से लेकर वादकारियों के आने-जाने वाले मार्गों तक गहन जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ उनकी तलाशी भी ली गई। एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि न्यायालय की सुरक्षा हमारे लिए बेहद अहम है और पुलिस को इनपुट प्राप्त हुआ था कि कुछ फरार इनामी अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय में आत्मसमर्पण अथवा हाजिरी लगाने का प्रयास कर सकते हैं। इसी सूचना के आधार पर आज सुबह से ही विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि न्यायालय की सुरक्षा पहले से ही संवेदनशील रहती है, लेकिन इनपुट मिलने के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। उल्लेखनीय है कि होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड में नामजद आरोपियों में शामिल एक लाख रुपये का इनामी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि कटरा गैंग के सरगना और एक लाख के इनामी शंकर पाण्डेय समेत अन्य तीन नामजद आरोपी और अज्ञात अपराधी अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न व्यापारी संगठन लगातार पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाए हुए हैं। पुलिस भी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक शेष आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं जिला प्रशासन फरार अपराधियों के विरुद्ध आरबीओ एक्ट के तहत उनके गैर कानूनी तरीके से बनें मकानों पर बुलडोजर जैसी सख्त कार्रवाई की तैयारी में है और संबंधित आरोपियों के घर पर नोटिस भी चस्पा कराए जा चुके हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी, अन्यथा उनके विरुद्ध और कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

advertisement
img 20260611 wa0195882408253419786314
Breaking News: फरार इनामी बदमाशों के कोर्ट में हाजिर होने की सूचना, पुलिस हाई अलर्ट पर 16
केटीएम बाइक सवार युवक की पेड़ से टकराने से हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम
प्राणघातक हमले के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मनरेगा में 40 लाख कमीशन का आरोप—कासिमाबाद BDO पर घिरे सवाल…
मनरेगा श्रमिकों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक, संघ ने चलाया सदस्यता अभियान
कड़ाके की ठंड में अति प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा कंबल वितरण, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत
TAGGED:Ghazipur Newsअपराध समाचारइनामी अपराधीकोर्ट सुरक्षागाजीपुर पुलिसपुलिस अलर्टफरार इनामी बदमाश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250129 WA0352
गाजीपुर

जनपद से गुजरने वाले सभी तरह के वाहनों को प्रशासन ने रोक लगाई ,हजारों श्रद्धालु एवं यात्री जाम में फंसे

Sonu sharma
Sonu sharma
January 29, 2025
गाजीपुर: विवाह समारोहों में बच्चों से काम कराने पर होगी सख़्त कार्रवाई, श्रम विभाग ने जारी की चेतावनी
गहमर तिहरा हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने गौवंश तस्करी का किया खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर के सपनों का गला घोंटा गया, विश्वविद्यालय की उम्मीदें फिर टूटीं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?