गाजीपुर। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के तत्वावधान में दिनांक 02 अगस्त 2026 को स्मार्ट कॉलोनी, शास्त्रीनगर, गाजीपुर में पारंपरिक कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया और आयोजन से पूर्व हमारा मोहल्ला हमारी पहचान के तहत स्मार्ट कालोनी शास्त्रीनगर के मुख्य 5 सेक्टर बोर्ड का उद्घाटन नगरपालिका परिषद गाजीपुर के चेयरमैन सरिता अग्रवाल एवं समिति नारी शक्ति संभाग के अध्यक्ष सविता सिंह के करकमलों से करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शंकर की विधिवत आरती से हुआ। इसके पश्चात शिव भजन, कजरी गायन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। स्थानीय कलाकारों एवं मोहल्लेवासियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर स्मार्ट कॉलोनी एवं आसपास के मोहल्लों के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपरा के इस पावन पर्व का हर्षोल्लास के साथ आनंद लिया। स्मार्ट कॉलोनी, शास्त्रीनगर में लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य कजरी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समिति द्वारा आयोजित यह कजरी महोत्सव भारतीय लोक संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने स्मार्ट कॉलोनी एवं आसपास के मोहल्लों के लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि समिति निरंतर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित के कार्यों में सराहनीय भूमिका निभा रही है। समिति ने अपने खर्चे पर सेक्टर बोर्ड का उद्घाटन करने का जो अवसर दिया, उससे मुझे खुशी हुई कि यहां के निवासी एक बेहतर भविष्य और अपने मुहल्ले के प्रति जागरूक है। नगरपालिका उनके साथ सदैव खड़ा है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं कजरी महोत्सव के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के नारी शक्ति संभाग के अध्यक्ष सविता सिंह ने कहा कि कजरी महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी लोक परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने तथा नई पीढ़ी को भारतीय लोकगीतों, संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने का आह्वान किया।डॉक्टर डीपी सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं, युवाओं, बच्चों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और सहभागिता से यह महोत्सव सफल एवं यादगार बन सका है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। सचिव चंद्र मोहन सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं, कलाकारों एवं क्षेत्रवासियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनता का उत्साह और सहयोग ही समिति की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का विश्वास दिलाया। भव्य कजरी महोत्सव का मंच संचालन संजय पांडेय ने प्रभावशाली एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया। अपने सहज, प्रभावशाली और ओजपूर्ण संचालन से उन्होंने पूरे कार्यक्रम को क्रमबद्ध एवं आकर्षक बनाए रखा। भगवान शंकर की आरती, शिव भजन, कजरी गायन तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान उन्होंने कलाकारों और अतिथियों का परिचय कराते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। महिला संचालक नीतू सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों, कलाकारों एवं क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए सांस्कृतिक आयोजनों की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। उन सभी कुशल संचालन की उपस्थित लोगों ने सराहना की और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। अध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह ने सभी का आभार प्रगट कर कार्यक्रम का समापन की घोषणा की।कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं भोजन का वितरण किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागिता बनाए रखने का आग्रह किया। इस सफल आयोजन ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का प्रेरणादायी संदेश दिया। आयोजन में लालबहादुर राय, डॉ स्वतंत्र सिंह, डॉ विनीता सिंह, महिला सचिव रीता सिंह, अलंकृता चौरसिया, रितु सिंह, शालनी सिंह, गीता देवी, तारा पाण्डेय कृष्णा सिंह, नरगिस सिंह, गिरजा सिंह, अमृत चौरसिया, भानु सिंह, अखिलेश सिंह, अंबिका पाण्डेय, जमुना बिंद, संतोष सिंह, अनिल निगम आदि बहुत से लोग शामिल रहे।




