By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गंगा समेत नदियों का जलस्तर बढ़ा, गाजीपुर प्रशासन अलर्ट—DM ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > breaking > गंगा समेत नदियों का जलस्तर बढ़ा, गाजीपुर प्रशासन अलर्ट—DM ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश
IMG 20260901 WA0004
breakingगाजीपुर

गंगा समेत नदियों का जलस्तर बढ़ा, गाजीपुर प्रशासन अलर्ट—DM ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

Avinash
Last updated: September 1, 2026 6:02 pm
Avinash
Published: September 1, 2026
Share
SHARE

गाज़ीपुर। जनपद में गंगा नदी सहित अन्य नदियों के जलस्तर में लगातार तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बाढ़ की संभावित स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने तथा राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किसी भी प्रकार का जोखिम न लें तथा बाढ़ प्रभावित एवं संभावित बाढ़ वाले क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लोगों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। किसी भी व्यक्ति को घबराने की आवश्यकता नहीं है, जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते हुए बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करें तथा जलस्तर, प्रभावित गांवों, आवागमन की स्थिति एवं राहत कार्यों की लगातार निगरानी करते रहें। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और प्रभावित लोगों तक प्रशासन की मदद शीघ्र पहुंचाई जाए। उन्होंने एनडीआरएफ/बचाव दल को भी लगातार सक्रिय एवं चक्रमणशील रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रेस्क्यू एवं राहत कार्य किया जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सावधानियां एवं सुरक्षा उपाय पहले से सुनिश्चित किए जाएं। बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा रही राहत सामग्रीजिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए खाने-पीने की सामग्री एवं आवश्यक राहत सामग्री लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री उपलब्ध रखी गई है, ताकि किसी भी प्रभावित परिवार को खाद्य सामग्री अथवा आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत सामग्री का वितरण आवश्यकता एवं प्राथमिकता के आधार पर निरंतर जारी रखा जाए तथा प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं का नियमित रूप से आकलन किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका तत्काल समाधान कराया जाए। पशुओं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान जिलाधिकारी ने बाढ़ की स्थिति में पशुओं की सुरक्षा एवं उनके सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुपालकों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक किया जाए तथा पशुओं के लिए चारा, पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं। पुलिस एवं प्रशासनिक टीमें लगातार करें भ्रमणबाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक टीमों को लगातार भ्रमण और निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए लोगों को खतरनाक स्थानों पर जाने से रोका जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ते जलस्तर के बीच कुछ स्थानों पर बच्चों एवं युवाओं द्वारा बाढ़ के पानी अथवा नदी में नहाने का प्रयास किया जा रहा है, जो अत्यंत खतरनाक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं, वहां तत्काल बैरिकेडिंग/वेरीकेटिंग की व्यवस्था कराई जाए तथा पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के माध्यम से लोगों को नदी एवं बाढ़ के पानी के निकट जाने से रोका जाए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को बढ़ते जलस्तर के दौरान नदी, नहर, तालाब अथवा बाढ़ के पानी के आसपास न जाने दें। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।जिलाधिकारी की जनपदवासियों से अपील जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि बाढ़ के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी लोग पूरी सावधानी बरतें। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि किसी क्षेत्र में पानी तेजी से बढ़ रहा है तो तत्काल सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे राहत एवं सुरक्षित आश्रय स्थलों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, एनडीआरएफ/बचाव दल एवं संबंधित विभागों की टीमें पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहें, नियमित भ्रमण करें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

advertisement
सादात में लापता युवा सर्राफ तीसरे दिन लौटा घर, परिजनों में खुशी का माहौल
गाजीपुर में नाबालिग वाहन चालकों पर सख्ती: स्कूल निरीक्षण में 44 बच्चे दोपहिया वाहन चलाते मिले, अभिभावकों को नोटिस
अवैध नामों की जांच कर हटाने पर जोर, निर्वाचन नामावली शुद्धिकरण अभियान तेज
घायल मासूम चंन्दा की इलाज के दौरान हुई मौत
पांच घटनाओं का जिक्र कर राजभर ने अखिलेश यादव से मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251117 WA0271 2
गाजीपुर

मंदिर तोड़फोड़ के विरोध में निकला सपा काफिला रोका गया, सांसद बोले– ‘न आतंकवादी हैं, न डरने वाले’

Avinash
Avinash
January 25, 2026
राष्ट्रीय खेल दिवस पर गाजीपुर में खेलों का उत्साह, खो-खो में नेहरू स्टेडियम की टीम बनी विजेता
सावधान गाजीपुर! तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका, प्रशासन ने किया अलर्ट
Ghazipur News: सपा सरकार बनने पर बंद स्कूल फिर खुलेंगे, PDA को आबादी के हिसाब से मिलेगा हक: अखिलेश यादव
समर्पण संस्था गाजीपुर में विश्व दिव्यांग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?