By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: डीएम अनुपम शुक्ला ने युवाओं के घर पहुंचकर सौंपे वोटर आईडी कार्ड, मतदान के लिए किया प्रेरित
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > डीएम अनुपम शुक्ला ने युवाओं के घर पहुंचकर सौंपे वोटर आईडी कार्ड, मतदान के लिए किया प्रेरित
IMG 20261110 175809
गाजीपुर

डीएम अनुपम शुक्ला ने युवाओं के घर पहुंचकर सौंपे वोटर आईडी कार्ड, मतदान के लिए किया प्रेरित

Sonu sharma
Last updated: November 10, 2026 5:59 pm
Sonu sharma
Published: November 10, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अर्हता तिथि 01.01. 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2027 के अंतर्गत शिविर लगाकर नए मतदाताओं के वोटर कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। इसी अभियान के क्रम में आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्वयं वेदपुरवां निवासी युवा मतदाता आयुष पुत्र शशिकांत उम्र 20 वर्ष एवं पुत्री सिमरन उम्र 21 वर्ष एवं कार्तिक कुमार पुत्र चंद्र मोहन त्रिपाठी निवासी शास्त्री नगर के घर पहुंचकर उन्हें उनका वोटर आईडी कार्ड सौंपा।जिलाधिकारी ने युवा मतदाताओं को नया मतदाता बनने पर बधाई देते हुए उन्हें लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताया और कहा कि मतदान न केवल अधिकार है, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। इस दौरान उन्होंने युवा मतदाताओं से अपील किया कि वे आगामी चुनावों में अवश्य मतदान करें और अन्य युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लगभग 19000 नए एपिक कार्ड बने हैं उन्होंने सभी से अपील किया कि वह अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से संपर्क करते हुए अपना एपिक कार्ड अवश्य प्राप्त कर ले। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में चार विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। ये तिथियां दिनांक 21.11.2026 शनिवार, दिनांक 22.11.2026 रविवार, दिनांक 28.11.2026 शनिवार तथा दिनांक 29.11.2026 रविवार हैं। इन तिथियों में जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी और प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जो मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता करेगी। इन केंद्रों पर निर्वाचक नामावली के साथ-साथ दावे और आपत्तियों से संबंधित सभी प्रकार के फॉर्म यथा-6, 6ए, 7 एवं 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी ऐसे युवाओं से अपील की है, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे अपना वोटर आईडी कार्ड अवश्य बनवाएं। उन्होंने कहा कि युवा अपने नजदीकी बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं या विशेष अभियान तिथियों में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी की पहली सीढ़ी है।

advertisement

advertisement
राष्ट्रीय युवा दिवस पर महिला पीजी कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन, स्वामी विवेकानंद के विचारों से छात्राओं को किया गया प्रेरित
गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं; अधिकारियों को दिए निर्देश
6 साल की नाबालिग रेप पीड़िता को करीब 9 घंटे तक नहीं मिल सका इलाज , परिजनों और आम लोगों का हंगामा
चार लाख की ठगी की साजिश नाकाम, तमंचा दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी
महामृत्युंजय यज्ञ के आठवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260205 WA0254
गाजीपुर

अनुदेशकों का मानदेय 7 हजार से बढ़ाकर 17 हजार हुआ, अनुदेशकों में खुशी की लहर

Sonu sharma
Sonu sharma
February 5, 2026
गौसपुर गंगा घाट पर हादसा: स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत
युवा नेता आशीष कुमार राय कर्नाटक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नियुक्त
गौहत्या के दोषियों को कठोर सजा देने वाली गुजरात की न्यायाधीश रिज़वाना जी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी से लिया आशीर्वाद
Ghazipur News: गाजीपुर में बढ़ा गंगा का जलस्तर, डीएम अनुपम शुक्ला ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?