गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में चल रहे महामृत्युंजय में क्षेत्र के हजारों की संख्या में श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। क्षेत्र के आसपास एवं विभिन्न गांवों के श्रद्धालु प्रतिदिन यज्ञ के दौरान मौजूद रहकर यज्ञ एवं चल रही कथा में पुरी धार्मिक आस्था के साथ भक्ति भाव के साथ कथा का रसपान कर रहे हैं।इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से पुरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है। डा० सुरेंद्र नाथ राय,भाजपा नेता आनंन्द राय मुन्ना, कथा के दौरान पहुंच रहे ब्यास पीठ की आरती कर आशीर्वाद लिया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान जगतगुरू शंकराचार्य दंडी स्वामी अनंन्तानंन्द सरस्वती जी ने बताया कि यज्ञ के दौरान सभी देवी देवता गण सूक्ष्म रूप से उपस्थित होकर जीव को आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने बताया कि देवी देवताओं एवं यज्ञ की परिक्रमा बैदिक काल से ही चल रही है। इस महायज्ञ के आयोजन से पूरे क्षेत्र भक्ति ज्ञान एवं सद्भाव का वातावरण बन गया है। मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञाचार्य नरेन्द्र भार्गव ने कहा कि शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि महामृत्युंजय यज्ञ की परिक्रमा से आरोग्यता, दीर्घायु और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। इस दौरान रमेश राय, डा० सुरेंद्र नाथ राय, डा० रोहित राय, डा० राहुल राय, प्रमुख प्रतिनिधि आनंन्द राय मुन्ना, डा० ए०के० राय,रितेश राय,राजेश राय बागी,मिथिलेश, ओमप्रकाश मिश्र, डा०आलोक राय, धन्नजय राय, रितेश राय, भरत यादव , सुदामा यादव, नरेंद्र राय, दीपू राय, रोशन राय, संजीव राय,आशीष राय,अंजनी राय मुन्ना, राहुल राय सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



