By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: माहवारी पर चुप्पी तोड़ने के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > माहवारी पर चुप्पी तोड़ने के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन
IMG 20260526 WA0006
गाजीपुर

माहवारी पर चुप्पी तोड़ने के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Sonu sharma
Last updated: May 26, 2026 4:16 pm
Sonu sharma
Published: May 26, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “हमारी बेटियां, हमारा गौरव” कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर-किशोरियों एवं युवा लीडरों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कम्फर्ट इन शुभ्रा होटल, महुआबाग, गाजीपुर में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माहवारी (Menstruation ) से जुड़े विषयों पर चुप्पी तोड़ना, झिझक समाप्त करना तथा खुलकर संवाद को बढ़ावा देना। कार्यक्रम में माहवारी स्वच्छता, किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तिगत साफ-सफाई तथा समाज में प्रचलित भ्रांतियों एवं मिथकों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि आज भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अनेक किशोरियां माहवारी से जुड़ी सही जानकारी के अभाव में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं सामाजिक संकोच का सामना कर रही हैं। ऐसे में जागरूकता, सुरक्षित साधनों का उपयोग, पोषणयुक्त आहार तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच अत्यंत आवश्यक है। संवाद कार्यक्रम के दौरान किशोर-किशोरियों एवं युवा लीडरों ने खुलकर अपने अनुभव साझा किए तथा माहवारी से जुड़े मिथकों, चुनौतियों एवं बदलाव की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर किशोर-किशोरी लीडर नीतू, अंजली, उम्मे साहिबा, पूजा, पूजा राजभर, चन्दन एवं प्रिंस द्वारा साझा अनुभवों के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम में महिला चिकित्सक डॉ. नम्रता श्रीवास्तव एवं डॉ. प्रीति पाल (सीनियर मेडिकल ऑफिसर) द्वारा विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें माहवारी क्या है, स्वच्छता, पोषण, दर्द, अनियमितता, सावधानियां एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियों पर चर्चा की गई। साथ ही “झिझक छोड़ो दृ खुलकर पूछो” प्रश्न मंच का आयोजन किया गया, जिसमें गोपनीय प्रश्न भी स्वीकार किए गए और किशोर-किशोरियों को विशेषज्ञों से खुलकर बातचीत करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के अंतर्गत “महीने के वो 5 दिन” विषय पर रोल प्ले भी प्रस्तुत किया गया, जिससे माहवारी के दौरान किशोरियों द्वारा अनुभव की जाने वाली चुनौतियों को समझने का प्रयास किया गया। वहीं आशा, अर्चना, श्वेता, जीनत, अंजू एवं अंजली राजभर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने कहा कि “हमारी बेटियां, हमारा गौरव” कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के स्वास्थ्य, सम्मान, शिक्षा एवं आत्मविश्वास को मजबूत करना है। किशोरियों को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाकर ही एक स्वस्थ एवं समानतापूर्ण समाज की स्थापना संभव है। कार्यक्रम में जिले के समस्त मीडिया प्रभारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने माहवारी स्वच्छता एवं किशोर स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद को व्यापक रूप से सामने लाने में अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम में लालसा भारद्वाज, बृजकिशोर यादव, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, शिक्षकगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किशोर-किशोरियां उपस्थित रहीं। संस्था की ओर से संस्था निदेशक शमीम अब्बासी, कार्यक्रम प्रबंधक अर्शी, असिस्टेंट डायरेक्टर फरहीन, डॉ. संतोष त्रिपाठी, जवाहरलाल, आमिर सिद्दीकी,शाकिर अब्बासी, साजिद, ओसामा, इंतजार, फैज़ान, जैकी, आशा कुशवाहा, नसरीन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को माहवारी स्वच्छता से संबंधित जागरूकता सामग्री वितरित की गई तथा सभी को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

advertisement
नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसरा हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी 2 की मौत 35 घायल, इलाज जारी
टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर सादात में विशेष स्वास्थ्य शिविर
पुलिस के कार्य की बारीकियों से अवगत हो रहे बापू महाविद्यालय के विद्यार्थी, पुलिस-विद्यार्थी अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम में ले रहे हिस्सा
रामहित यात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति ने दिया धर्मोपदेश, 11 दंपतियों ने ग्रहण की गुरु दीक्षा
भांवरकोल के पंचायत सचिवों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
img 20250321 wa0224304657330146456419
गाजीपुर

रोटरी दिव्यांगता सहायता शिविर शुरू, मुख्य विकास अधिकारी ने किया उद्घाटन

Sonu sharma
Sonu sharma
March 21, 2025
प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम से सशक्त होगा ग्रामीण विकास : सीडीओ
स्कूली छात्रों के बीच मारपीट, 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, स्कूल परिसर में दहशत
जो समय की कीमत नहीं समझता, समय उसकी कीमत नहीं समझता – डा. मंगला राय पूर्व डीजी
मरदह : समाजसेवी,शिव सेवा भक्त मंडल ने सैकड़ो लोगों का समूह लेकर प्रयागराज महाकुंभ स्नान को किये प्रस्थान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?