पीजी कॉलेज मलिकपुरा के चार प्राध्यापकों का शैक्षणिक पदोन्नति महाविद्यालय में खुशी की लहरएकेडमिक लेवल-10 से एकेडमिक लेवल-11 में पदोन्नति की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी, प्राचार्य एवं आईक्यूएसी टीम के प्रयासों की हुई सराहनागाजीपुर। पी.जी. कॉलेज मलिकपुरा, गाजीपुर के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि महाविद्यालय के चार प्राध्यापकों की शैक्षणिक पदोन्नति की प्रक्रिया सफलतापूर्वक अंतिम चरण में संपन्न हो गई है। एकेडमिक लेवल-10 से एकेडमिक लेवल-11 में पदोन्नति के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने से महाविद्यालय के शैक्षणिक जगत में उत्साह का माहौल है।पदोन्नति की इस प्रक्रिया में राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. शिव प्रताप यादव, मनोविज्ञान विभाग की डॉ. पूजा साहू, हिंदी विभाग के डॉ. अनुज कुमार सिंह तथा समाजशास्त्र विभाग के डॉ. दीपक कुमार यादव शामिल हैं। चारों प्राध्यापकों की इस उपलब्धि को महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर सिंह, आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. चंद्रभान सिंह तथा उनकी पूरी टीम की सक्रिय भूमिका और मार्गदर्शन सराहनीय रहा। इस अवसर पर प्राध्यापकों ने प्राचार्य एवं आईक्यूएसी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और सकारात्मक प्रयासों से यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो सकी।महाविद्यालय में प्राध्यापकों के शैक्षणिक उन्नयन, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चारों प्राध्यापकों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।



