By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: 14 वर्षों से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर रहे वीरेंद्र सिंह ने DM से लगाई गुहार
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > 14 वर्षों से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर रहे वीरेंद्र सिंह ने DM से लगाई गुहार
IMG 20260902 WA0025
गाजीपुर

14 वर्षों से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर रहे वीरेंद्र सिंह ने DM से लगाई गुहार

Sonu sharma
Last updated: September 2, 2026 11:39 pm
Sonu sharma
Published: September 2, 2026
Share
SHARE

वर्षों से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर रहे कुँवर वीरेंद्र सिंह की डीएम से गुहार, पोस्टमार्टम हाउस तक शव वाहन का रास्ता सुगम कराने की मांगगाजीपुर। मानवता की मिसाल पेश कर रहे गाजीपुर निवासी कुँवर वीरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी से पोस्टमार्टम हाउस तक शव वाहन के सुगम आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है। वीरेंद्र सिंह पिछले 14 वर्षों से बिना किसी एनजीओ, ट्रस्ट अथवा सरकारी सहायता के, पुलिस के सहयोग से जिले में मिलने वाले लावारिस शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनका अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं।वीरेंद्र सिंह के अनुसार, वह हिंदू अज्ञात शवों का हिंदू रीति-रिवाज से दाह-संस्कार तथा मुस्लिम अज्ञात शवों को मुस्लिम रीति से सुपुर्द-ए-खाक कराते हैं। उनकी इस मानवीय सेवा के लिए उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।बाउंड्रीवाल बनी बड़ी परेशानीजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस के बगल में पुलिस आवास की बाउंड्रीवाल बनने के बाद शव वाहन के लिए रास्ता अवरुद्ध हो गया है। किसी तरह शव वाहन पोस्टमार्टम हाउस के गेट तक पहुंच भी जाए तो वहां उसे पीछे करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती।वीरेंद्र सिंह का कहना है कि लावारिस शव को कंधा देने वाला भी कोई नहीं होता। ऐसे में उन्हें पुलिस के सहयोग से काफी दूर से स्ट्रेचर के जरिए शव को पोस्टमार्टम हाउस के अंदर ले जाना पड़ता है। यह स्थिति उनके लिए शारीरिक रूप से बेहद कष्टदायक है।‘थोड़ी सी जमीन की व्यवस्था से खत्म हो सकती है समस्या’उन्होंने जिलाधिकारी से मानवीय आधार पर मांग की है कि पोस्टमार्टम हाउस के बगल टिन शेड के पास खाली पड़ी जमीन पर मिट्टी भरवाकर रास्ता सुगम कराया जाए, ताकि शव वाहन आसानी से पोस्टमार्टम हाउस के गेट तक पहुंच सके और वापस भी निकल सके।वीरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।एक तरफ जहां अपनों के शव को कंधा देने में भी लोग पीछे हट जाते हैं, वहीं कुँवर वीरेंद्र सिंह पिछले 14 वर्षों से उन लोगों को अंतिम संस्कार/सम्मान दे रहे हैं, जिनका दुनिया में कोई अपना नहीं बचा। अब उनकी नजर प्रशासन के उस मानवीय आदेश पर टिकी है, जिससे इस सेवा का रास्ता आसान हो सके।

advertisement

advertisement
बहरियाबाद में अष्टधातु की मूर्ति के नाम पर की ठगी, ठग गिरफ्तार
मुख्य न्यायधीश व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
तेज रफ्तार कार गिट्टी लदे खड़े ट्रेलर से टकराई, 4 की मौत,1 घायल
बाइक सवार बदमाशों ने युवक की दो गोली मारकर की हत्या, असलहा लहराते हुए बदमाश फरार
मिशन शक्ति -5 के अंतर्गत छात्रा आशियाना खातून को 1 दिन के लिए बनाया गया प्रभारी प्रधानाचार्य
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Screenshot 2026 05 26 13 18 23 591 com.miui .gallery
गाजीपुर

कैंची धाम जा रहे गाजीपुर के राहुल सिंह समेत 4 युवकों की दर्दनाक मौत

Avinash
Avinash
May 26, 2026
बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में भी पकड़ा गया नकलची
गाजीपुर के किसानों को 2.22 करोड़ रुपये की सहायता
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी जयहिंद को 20 साल की सश्रम कैद के साथ 40 हजार के अर्थदंड
आकाशी बिजली की चपेट में आने से झूलसे भाई-बहन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?