By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
    “कितनी भी कोशिश कर लो… प्रधान ही रहेंगे प्रशासक” : ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
    June 4, 2026
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: डीएम अविनाश कुमार ने किया मतदाता सूची का प्रकाशन, चुनाव की तैयारी तेज
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > डीएम अविनाश कुमार ने किया मतदाता सूची का प्रकाशन, चुनाव की तैयारी तेज
IMG 20260410 WA0003
गाजीपुर

डीएम अविनाश कुमार ने किया मतदाता सूची का प्रकाशन, चुनाव की तैयारी तेज

Sonu sharma
Last updated: April 10, 2026 3:31 pm
Sonu sharma
Published: April 10, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर । 10 अप्रैल को जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जारी की जनपद की सभी सात विधानसभाओं की अंतिम सूची का प्रकाशन, इस दौर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी संतुष्टि दी और पूरी प्रक्रिया को सही और पारदर्शी बताया। इस दौरान जिलाधिकारी गाजीपुर, अविनाश कुमार ने कहा कि, मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया गया है। सभी दावों और आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण किया गया, जिससे अंतिम सूची अधिक शुद्ध और अद्यतन बन सकी है। प्रशासन का प्रयास है कि आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।राजनीतिक दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों में कांग्रेस प्रतिनिधि रविकांत राय ने कहा कि प्रशासन द्वारा मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया संतोषजनक रही है। पारदर्शिता बनाए रखी गई है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी। बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सही तरीके से किया गया है। इससे चुनाव निष्पक्ष और व्यवस्थित होंगे।सपा प्रतिनिधि राजेश यादव ने भी प्रक्रिया पर संतोष जताते हुए कहा इस बार पुनरीक्षण कार्य बेहतर ढंग से हुआ है। उम्मीद है कि मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने जम लोग की आपत्तियों का निराकरण संतोष जनक तरीके से किया हालांकि हम लोगों ने प्रक्रिया के दौरान अपनी नजर बना रखी थी। आंकड़ों को देखें तो जनपद में कुल सात विधान सभाओं में जेंडर रेशियो 839 और ईपी रेशियो 58.95% दर्ज किया गया है। पुनरीक्षण के दौरान 65 लाख से अधिक नोटिस जारी किए गए, जबकि NGSP पोर्टल पर 1,412 और कंट्रोल रूम (1950) पर 1,032 शिकायतों का निस्तारण किया गया। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 21,650 और सर्विस मतदाता 17,980 दर्ज किए गए हैं। वहीं 18–19 आयु वर्ग के 32,006, 80 वर्ष से अधिक आयु के 48,682 और 100 वर्ष से अधिक आयु के 377 मतदाता सूची में शामिल हैं।विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति…जनपद की सभी 7 विधानसभा सीटों—जखनियां, सैदपुर, गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद, मोहम्मदाबाद और जमानियां में मतदाता संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है, जो निर्वाचन प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान संरचना में बदलाव देखा गया, मतदान स्थलों की संख्या बढ़ाकर 3,378 और मतदान केन्द्र 1,619 कर दिए गए हैं। बीएलओ की संख्या बढ़ाकर 3,378 और सुपरवाइजर 347 कर दिए गए हैं। साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा 10,875 एजेंट तैनात किए गए हैं। कुल मिलाकर, व्यापक सत्यापन और सुधार प्रक्रिया के बाद तैयार की गई यह अंतिम मतदाता सूची आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार मानी जा रही है। जिससे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी।

advertisement

advertisement
मासूम सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास, एक लाख का जुर्माना
जखनिया में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी आग, सालभर की मेहनत खाक
मरहूम माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बड़े साले अनवर शहजाद की अंतरिम जमानत याचिका खारिज
क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, कानपुर को सौंपा ज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250301 WA0155
गाजीपुर

मेधावी छात्र अंश सिंह ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में क्षेत्र का नाम किया रोशन

Sonu sharma
Sonu sharma
March 1, 2025
गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया गणतन्त्र दिवस
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर जिला जज ने कहा भ्रष्टाचार को बेनकाब करने की जिम्मेदारी पत्रकारों की
बिना घूस 9 लाख सरकारी नौकरियां, पारदर्शी भर्ती का रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री योगी
UMPA: भोजन वितरण कार्यक्रम के जरिए समाज में एकता और संवेदनशीलता का संदेश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?