By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: Ghazipur News: गाज़ीपुर डीएम ने जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > Ghazipur News: गाज़ीपुर डीएम ने जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
गाजीपुर डीएम अनुपम शुक्ला विद्यालय निरीक्षण
गाजीपुरHome

Ghazipur News: गाज़ीपुर डीएम ने जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

Sonu sharma
Last updated: August 24, 2026 9:01 pm
Sonu sharma
Published: August 21, 2026
Share
**Image Caption:** गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, चकेरी का औचक निरीक्षण कर छात्रावास, भोजनालय, पुस्तकालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
SHARE

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, चकेरी, ऊपरवार, सैदपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के पुस्तकालय, अभ्युदय कक्ष, नियंत्रण कक्ष एवं सीसीटीवी व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने छात्रावास भवन का निरीक्षण कर छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। छात्रावास के कक्षों के निरीक्षण के दौरान कुछ कमरों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को सभी कक्षों में समुचित एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं से भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली तथा भोजन की गुणवत्ता एवं समयबद्धता के बारे में भी पूछा। जिलाधिकारी ने छात्राओं से उनके भविष्य के लक्ष्यों एवं अभिरुचियों के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से उनके गृह जनपद एवं माता-पिता के नाम आदि की जानकारी भी ली तथा स्वयं चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने छात्रावास के भोजनालय एवं भंडार कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का जायजा लेते हुए दाल एवं चावल का स्वयं स्वाद लेकर गुणवत्ता की जांच की। भंडार कक्ष में दाल, चावल, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री की उपलब्धता, स्वच्छता एवं रख-रखाव का भी निरीक्षण किया। खाद्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में एवं सुव्यवस्थित पाए जाने पर उन्होंने वर्तमान व्यवस्था को नियमित रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के शारीरिक स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए मैदान में बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल खेलने की समुचित व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्राओं के लिए पैदल भ्रमण (वॉकिंग) की सुविधा तथा मैदान में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षित, स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी शिक्षा पूर्ण कर भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

advertisement
1003030632
Ghazipur News: गाज़ीपुर डीएम ने जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण 16
1003030635
Ghazipur News: गाज़ीपुर डीएम ने जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण 17
1003030633
Ghazipur News: गाज़ीपुर डीएम ने जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण 18
1003030631
Ghazipur News: गाज़ीपुर डीएम ने जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण 19
गाजीपुर लंका में 21 सितंबर को होगा भगवान विश्वकर्मा की प्रभात फेरी भंडारा
संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर कांग्रेस ने संगोष्ठी कर किया याद
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन गाजीपुर का चुनाव संपन्न
बिना घूस 9 लाख सरकारी नौकरियां, पारदर्शी भर्ती का रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री योगी
गाजीपुर : कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत,चौथे की हालत गंभीर
TAGGED:DM InspectionGhazipur Newsअनुपम शुक्लागाजीपुर डीएमगाजीपुर समाचारचकेरीछात्रावासविद्यालय निरीक्षणसैदपुर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250324 WA0221
गाजीपुर

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा रसोईया पाक कला प्रतियोगिता में सविता को मिला प्रथम स्थान

Sonu sharma
Sonu sharma
March 24, 2025
गाजीपुर में 43 हजार किशोरियों को लगेगा HPV टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अभियान तेज
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी जयहिंद को 20 साल की सश्रम कैद के साथ 40 हजार के अर्थदंड
पतारा मार्ग पर झाड़ियों की कटाई-छंटाई
एनएच-31: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, चालक फरार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?