By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > उत्तर प्रदेश > गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत
IMG 20260521 152745 1
उत्तर प्रदेशक्राईमगाजीपुर

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत

Sonu sharma
Last updated: May 21, 2026 3:34 pm
Sonu sharma
Published: May 21, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के टांड़ा चट्टी के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजा की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार भतीजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसके चाचा को भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सलेमपुर बघाईं गांव निवासी 38 वर्षीय मनोज यादव पुत्र सत्यनारायण यादव और उनके भतीजे 23 वर्षीय संदीप यादव पुत्र रामजी यादव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, मनोज यादव और संदीप यादव गुरुवार को किसी काम से बाइक पर सवार होकर निकले थे। जैसे ही वे सादात थाना क्षेत्र के टांड़ा चट्टी के पास पहुंचे, तभी मजुई से बहरियाबाद की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर सादात थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव और बहरियाबाद थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पुलिस टीम के साथ तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सड़क किनारे मृत पड़े संदीप यादव के शव को कब्जे में ले लिया और घायल मनोज यादव को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां मनोज को भी मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक संदीप और मनोज यादव का घर अगल बगल स्थित है, जो रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे। दोनों लोगों की एक साथ मौत की खबर जैसे ही उनके गृह ग्राम सलेमपुर बघाईं पहुंची, पूरे गांव में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंची संदीप की मां माधुरी देवी, बहन रुचि यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उधर सादात थाने पहुंची मृतक मनोज यादव की पत्नी और परिवार की अन्य महिलाओं के रोने बिलखने से माहौल गमगीन रहा। सादात घटना के बाद डंपर लेकर भाग रहा चालक डंपर को बहरियाबाद में सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। मृतक मनोज यादव का शव जिला अस्पताल के लिए रेफर किए जाने की बात कहते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया। इतना ही नहीं बहरियाबाद में पकड़े गए डंपर और मृतक मनोज के शव को सादात थाने में लाने की जिद करते हुए तहरीर देने से मना कर दिया। थाने पहुंचे सीओ रामकृष्ण तिवारी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद तहरीर लेकर पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

advertisement

advertisement
रोवर्स एवं रेंजर्स समागम स्वयंसेवकों को व्यक्तिगत विकास के लिए प्रोत्साहित व सामाजिक एकता को भी मजबूत किया : डॉ. राघवेन्द्र कुमार पांडे
समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन
विद्यालयों के विलय के विरोध में शिक्षकों ने सादात बीआरसी पर किया प्रदर्शन
वाराणसी के फैशन शो में गाजीपुर के युवाओं ने बिखेरा जलवा
शारदीय नवरात्र के पहले दिन घरों में कलश स्थापित कर देवी पूजा शुरू
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250907 WA0276 1
गाजीपुर

सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधिपति महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान की पूर्णाहुति, शिष्य श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Sonu sharma
Sonu sharma
September 7, 2025
किसान सम्मान दिवस पर गाजीपुर में जुटे 1200 किसान, प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान
लखनऊ: विश्व हिंदू रक्षा परिषद प्रमुख गोपाल राय का दावा—अल फलाह विश्वविद्यालय की जगह ‘पांडव वेद विद्यापीठ’ बनाने का सुझाव
स्वामी विवेकानन्द के विचारों से गूँजी ‘चेतना-प्रवाह’ की साहित्यिक संध्या
दर्दनाक हादसा: पोखरे में डूबने से जुड़वा भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?