By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत,एक घायल
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत,एक घायल
IMG 20251127 WA0411
गाजीपुर

ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत,एक घायल

Sonu sharma
Last updated: November 27, 2025 8:21 pm
Sonu sharma
Published: November 27, 2025
Share
SHARE
img 20251127 wa03897181786615822015793
ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत,एक घायल 14
img 20251127 wa03912410065285546447373

गाजीपुर । सादात रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम ट्रेन से कटकर एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं मृत छात्रा की चचेरी बहन आंचल पुत्री अशोक राजभर बाल बाल बच गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे दुल्लहपुर जीआरपी चौकी प्रभारी ओम शंकर गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बापू इंटर कालेज सादात में पढ़ने वाली नगर के वार्ड छह की तीन छात्राएं एक साथ घर वापस आ रही थी। विद्यालय की साढ़े तीन बजे छुट्टी होने के बाद बहुतेरे छात्र छात्रा रेल पटरी पकड़कर समता पीजी कालेज के सामने बने समपार को क्रास करके घर जा रहे थे। इसी दरम्यान प्लेटफार्म नंबर एक पर दादर एक्सप्रेस आकर खड़ी थी और मेन लाइन से मऊ की तरफ से 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस रन थ्रू गुजर रही थी। छात्र छात्रा पटरी पार कर रहे थे तभी मेन लाइन पर लिच्छवी एक्सप्रेस के आने से वह भागने लगे। इसी आपाधापी में नगर के वार्ड छह निवासी नन्दू राजभर की 17 वर्षीया पुत्री पायल राजभर (कक्षा 11) की ट्रेन की चपेट में आकर जान चली गई। वहीं इसी वार्ड के निवासी संतोष गुप्ता की 15 वर्षीया पुत्री भोली गुप्ता (कक्षा 10) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पैर में गंभीर चोट लगी, जिसे उपचार के लिए परिजन वाराणसी लेकर चले गए।सूचना पाकर स्थानीय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। एसओ वागीश विक्रम सिंह के साथ ही उप निरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी हमराही कांस्टेबल संग मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेल पटरी पर पड़े क्षत विक्षत शव को एकत्रित कराया। इसके बाद पहुंचे दुल्लहपुर जीआरपी चौकी प्रभारी ओम शंकर गुप्ता को सौंप दिया। घटना के बाद मृत छात्रा की माता इंदू देवी, बड़ी बहन शीतल, छोटी बहन प्रिया सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल रहा।

advertisement
गाजीपुर से मांझीघाट तक बन रहा ग्रीनफील्ड 4 लेन एक्सप्रेस वे, जल्द होगा निर्माण…
लगातार तीसरे वर्ष भी पत्रकार सदस्यों का हुआ 10 लाख का बीमा : गाज़ीपुर प्रेस क्लब
डीएम ने समर्पण संस्था द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय किया औचक निरीक्षण
सेंट जॉन्स स्कूल की छात्रा मोबशरा वसीम ने जनपद के होनहारों में हासिल किया मुकाम
राष्ट्रीय बजरंग दल गाजीपुर के अध्यक्ष सूर्यभान पांडे हुए मनोनीत : संजय दुबे
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
5454
गाजीपुरHomeउत्तर प्रदेश

राष्ट्रपति का अभिभाषण आत्मनिर्भर और निर्भीक भारत की गूंज : डॉ. संगीता बलवंत

Avinash
Avinash
February 5, 2026
एस आई आर शिविर शेरपुर का एसडीएम ने किया निरीक्षण
करण्डा पुलिस को बड़ी सफलता, झपटमारी में वांछित तीन बाल अपचारी अभिरक्षा में
योग गुरु सत्यनारायण यादव का गाजीपुर आगमन, पर्यावरण संरक्षण व भारतीय संस्कृति के पुनर्स्थापन पर दिया विशेष जोर
नर्सिंग की छात्राओं ने लैंप लाइटिंग सेरेमनी में लिया कर्तव्य के प्रति समर्पण की शपथ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?