गाजीपुर। समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र फ़तेउल्लाहपुर शास्त्री नगर गाजीपुर में डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर संस्था संरक्षिका सुश्री सविता सिंह ने माल्यार्पण किया और साथ में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उसके उपरान्त मुख्य अतिथि के रूप आई संस्था संरक्षिका सुश्री सविता सिंह ने बताया कि यह शिक्षक दिवस अध्यापक अध्यापिका जो बच्चों को स्कूल में शिक्षा देते हैं उनको भी एक आदर्श स्वरूप गुरु का स्थान है। सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी जो भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति और भारत के दूसरे राष्ट्रपति होते हुए भी अपनी आदर्श को नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को उनका जन्म दिवस मनाया जा रहा था तब उन्होंने अपने जन्म दिवस को शिक्षक दिवस पर अपने समस्त शिक्षक को सम्मान दिया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका को अंग वस्त्रम कलम और डायरी दे कर सम्मानित भी किया। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अमर नाथ गुप्ता ने अपने मुख्य अतिथि और शिक्षक शिक्षिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी शिक्षक को ये सम्मान प्राप्त कर बहुत गौरवान्वित हुआ। आज हम सभी शिक्षक शिक्षिका मिलकर यह प्रण करते हैं कि हम सभी शिक्षक शिक्षिका अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करेंगे। सभी शिक्षक शिक्षिका ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। अंत मे मुख्य अतिथि ने विद्यालय के दिव्यांग छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया।



