By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर के लाल ने पैरास्विमिंग में जीता गोल्ड, बढ़ाया प्रदेश का मान
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > Home > गाजीपुर के लाल ने पैरास्विमिंग में जीता गोल्ड, बढ़ाया प्रदेश का मान
ghazipur lal
Homeउत्तर प्रदेशखेलगाजीपुर

गाजीपुर के लाल ने पैरास्विमिंग में जीता गोल्ड, बढ़ाया प्रदेश का मान

Sonu sharma
Last updated: June 12, 2026 4:08 am
Sonu sharma
Published: June 11, 2026
Share
SHARE
img 20260611 wa02987403367647624992415
गाजीपुर के लाल ने पैरास्विमिंग में जीता गोल्ड, बढ़ाया प्रदेश का मान 13

गाजीपुर/बेंगलुर। दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और अटूट आत्मविश्वास की मिसाल पेश करते हुए गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव के प्रतिभाशाली पैरा-स्विमर वैष्णव वर्धन सिंह ने बेंगलुरु में आयोजित 26वां सब-जूनियर नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जनपद और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर दिया है। आपको बता दें कि बीते 8 और 9 जून को बेंगलुरू में हुए फाइनल मुकाबले में वैष्णव ने शानदार टाइमिंग, बेहतरीन तकनीक और अद्भुत आत्मविश्वास के साथ 19 प्रदेशों से आए खिलाड़ियों को को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल को अपने नाम किया। उनके इस प्रदर्शन को देखकर खेल विशेषज्ञों ने भी उनकी प्रतिभा की सराहना की है और इसे भविष्य के लिए एक मजबूत संकेत बताया है। इस सफलता के साथ ही शारीरिक चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए वैष्णव ने यह साबित कर दिया कि सफलता शरीर की सीमाओं से नहीं, बल्कि मन की ताकत और मेहनत से तय होती है। प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन शुरुआत से ही बेहद प्रभावशाली रहा। ट्रायल्स के कठिन चरणों में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा और तकनीक का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाया। वैष्णव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद उनके परिवार में जश्न का माहौल है। रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में कार्यरत उनके पिता कर्नल अशोक कुमार सिंह, ने बेटे की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए ईश्वर से उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्था से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि वैष्णव की यह सफलता उसके अनुशासन, कठिन परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। परिवार के हर सदस्य ने उसके खेल करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वैष्णव वर्तमान में दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। इतनी कम उम्र में उन्होंने स्विमिंग ही नहीं बल्कि स्केटिंग जैसे खेलों में भी राज्य स्तर पर कई मेडल जीतकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी बड़ी बहन वैष्णवी भी उनके खेल जीवन में निरंतर प्रेरणा का स्रोत बनी रही हैं और हर प्रतियोगिता में उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उनके साथ मौजूद रहती हैं। स्थानीय स्तर पर वैष्णव की इस उपलब्धि ने युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। क्षेत्र के लोगों ने इसे गाजीपुर के लिए गौरव का क्षण बताया है और उम्मीद जताई है कि वैष्णव आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का नाम और ऊंचा करेंगे। उनके कोच ने भी इस सफलता को एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि वैष्णव में असाधारण क्षमता है और यह केवल शुरुआत है। यदि इसी तरह मेहनत और अनुशासन बना रहा, तो वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमिंग में भी भारत का परचम लहरा सकते हैं। गाजीपुर के इस होनहार खिलाड़ी की यह स्वर्णिम उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, मजबूत इरादों और निरंतर प्रयासों से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है और हर सपना साकार किया जा सकता है।

advertisement
ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं फसल जलाकर राख
गाज़ीपुर में शिक्षामित्रों को बड़ा तोहफा, मानदेय 10 हजार से बढ़कर 18 हजार
बेकाबू डॉक्टर या प्रशासन की लापरवाही? गाजीपुर मेडिकल कॉलेज विवाद गहराया
मनरेगा खत्म करने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
धोखाधड़ी केस में मरहूम मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी अदालत में हाजिर
TAGGED:Ghazipur NewsGhazipur PlayerGhazipur SamacharGold MedalPara AthletePara SwimmingPara Swimming ChampionshipSports NewsSwimming ChampionshipUttar Pradesh Sportsगाजीपुर न्यूजगाजीपुर समाचार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260131 WA0443
गाजीपुर

महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति की रामहित यात्रा संपन्न, जिलाजज ने कहा : बच्चों को बनाएं संस्कारवान

Sonu sharma
Sonu sharma
January 31, 2026
नाबालिग को भगा ले जाने और रेप के मामले में आरोपी को दस वर्ष की सजा व अर्थदण्‍ड
नारी सम्मान समारोह में पुनीता सिंह खुशबू का भव्य अभिनंदन, सैकड़ों महिलाओं ने थामा सपा का दामन
पॉक्सो के आरोपी शशिपाल को 14 वर्ष सश्रम कारावास व 40 हजार रु. अर्थदंड की सुनाई सजा
सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,भाई-बहन को किया गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?