सुलतानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसे में गाजीपुर के राहुल सिंह समेत चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही तेज रफ्तार इनोवा ट्रेलर में पीछे से घुस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।



